आसोप के स्टेट हाइवे 63 पर पत्थर से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
अासाेप | कस्बे के स्टेट हाइवे 63 पर खुड्ख़ुड़िया के मोहल्ला के पास की सड़क पर रविवार को पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। सड़क निर्माण में जगह-जगह पर मोड़ देने, छोटी व सड़क को छोटी बनाने से हादसे होने की संभावना बनी रहती है। रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई तथा रोक निवासी शिवराम पुत्र नेनाराम देवासी घायल हो गया। ग्रामीण विकास समिति द्वारा प्रशासन को इस रोड के बारे में कई बार अवगत करवाया, लेकिन प्रशासन इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहा हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आए दिन हादसे होते रहेंगे व जनहानि की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अगर समय पर प्रशासन नहीं चेता तो किसी बड़ी दुर्घटना का होना तय है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर रोज दुर्घटना हो रही हैं।