छात्र ने हॉस्टल वार्डन पर लगाया गलत हरकत का आरोप, केस दर्ज
जोधपुर| बनाड़ थाना इलाके के सारण नगर स्थित एक बॉयज हॉस्टल में छात्र ने हाॅस्टल वार्डन पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। छात्र ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उसके साथ गलत हरकतें की। पुलिस ने छात्र के आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं रविवार को हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू की। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि एक छात्र ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सारण नगर स्थित एक बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। तीन माह पहले ही यहां आया था। इस दौरान वह 15 दिन घर भी गया था। तीन-चार दिन पहले वह घर से वापस हॉस्टल आया ही था, तब उसके साथ वार्डन ने गलत हरकतें की।