पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईपीसीएच के टीएफसी उद‌्घाटन और एक्सपोर्ट अवार्ड फंक्शन स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगले माह होने वाले फेयर के आयोजन पर फीडबैक के आधार पर होगा निर्णय

कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट की ओर से जोधपुर में होने वाले दो आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। ईपीसीएच की ओर से देश में कोरोना वायरस का खतरा समाप्त होने के बाद अगली तिथि तय की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने नोटिस जारी कर दिया है।

ईपीसीएच के डायरेक्टर जनरल राकेश कुमार ने बताया कि एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से जोधपुर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रेड फैसेलिटी सेंटर का उद्घाटन 21 मार्च को प्रस्तावित था और इसी दिन वर्ष 2017-18 में 21 अलग-अलग कैटेगरी में सर्वाधिक निर्यात करने वाले देशभर के 65 एक्सपोर्टर्स काे अवार्ड से भी नवाजा जाना था। ईपीसीएच को मिले आवेदनों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में 65 एक्सपोर्टर्स का चयन किया गया था। इनमें से तीन एक्सपोर्टर्स जोधपुर के थे। इनमें राधेश्याम रंगा की फर्म को वुडवेयर कैटेगरी में ट्रॉफी से, इसी कैटेगरी में जोधपुर के युवा एक्सपोर्टर राहुल जौहरी और लैदर हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में जोधपुर के अशोक चौहान को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाजा जाना था। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहतीं, लेकिन ईपीसीएच ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए दोनों आयोजन अगली तिथि घोषित होने तक स्थगित कर दिए हैं। राकेश कुमार ने बताया कि ईपीसीएच की ओर से अगले माह ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो मार्ट में होने वाले इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर के आयोजन के संबंध में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...