पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News The Child Reached Jodhpur In The Wrong Train The Family Also Came To Take It But The Government Process Is Such That It Will Take Two Days To Hand Over

गलत ट्रेन में चढ़ जोधपुर पहुंचा बच्चा, परिजन लेने भी आ गए, पर सरकारी प्रक्रिया ऐसी, कि सौंपने में लगेंगे दो दिन 

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर जिले के लूणकरणसर थानांतर्गत हंसेरा गांव में रहने वाला तेरह वर्षीय किशोर रोजाना की तरह पढ़ने के लिए 11 मार्च को भी दुलमेरा स्टेशन से नोखा जाने के लिए ट्रेन संख्या 59705 सूरतगढ़-जयपुर में बैठा। बीच रास्ते में कुरकुरे लेने के लिए एक स्टेशन पर उतरा और गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़कर जोधपुर पहुंच गया। शुक्रवार रात को एक टीटी ने बच्चे को सहमा हुआ देखा तो वे उसे आरपीएफ थाने ले गए। आरपीएफ के एसआई मुखराम ने स्थानीय चाइडलाइन के प्रतिनिधि दिनेश राज को इसकी सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। इसके साथ ही बच्चे के परिजनों तक भी इसकी सूचना पहुंची, तो वे भी रात को जोधपुर पहुंच गए। लेकिन शनिवार को भी वे जटिल सरकारी प्रक्रिया के चलते बच्चे को अपने साथ नहीं ले जा सके, क्योंकि सीडब्ल्यूसी की बैठक सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही होती है। उसी बैठक में बच्चे को सौंपने की प्रक्रिया पूरी होती है। हालांकि, स्थानीय सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनराज गुर्जर का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अन्यथा वे अन्य सदस्यों को बुलाकर भी अर्जेंट मीटिंग करके बच्चा परिजनों के सुपुर्द कर देते। बच्चे के रिश्तेदार हेतराम आचार्य ने भास्कर को बताया कि शनिवार को वे किशोर गृह में बच्चे से मिले थे। वहां के अधिकारियों ने भी बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देने का भरोसा दिया है। चूंकि, परिजनों ने बीकानेर जीआरपी थाने में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहां के जीआरपी अफसरों से भी बात की थी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सोमवार या मंगलवार को जब भी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग होगी, तो वे बच्चे को लेकर बीकानेर पहुंच जाएंगे। वहां दस्तयाब बच्चे को कोर्ट के माध्यम से परिजनों को सौंप देंगे।

खबरें और भी हैं...