- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News The Color Of Mehndi Did Not Come Off With The Hands That The High Speed Took Away The Happiness From The Couple And Their Family
हाथों से मेहंदी का रंग उतरा ही नहीं था कि तेज रफ्तार ने दंपती व उनके परिवार से छीन ली खुशी
बालोतरा के बिठूजा की रहने वाली सीता को पंद्रह दिन पहले ही माता-पिता ने हंसी-खुशी के साथ घर से विदा किया था। 27 फरवरी को कनाना निवासी विक्रम के साथ सीता ने जिंदगी के हर कदम पर साथ निभाने की कसम खाई तो विक्रम ने भी हरपल साथ निभाने का वादा किया। अभी तक सीता के हाथ में लगी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क हादसा जिंदगी ही लील गया। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां ही छीन ली। इसके साथ ही 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बालोतरा, कनाना व कुशीप में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा शनिवार सुबह का है, विक्रम व सीता शादी के बाद देवी-देवताआंे के जात देने के बाद शनिवार सुबह परिवार सदस्यों के साथ रामदेवरा रवाना हुए थे। घर से 60 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि मेगा हाइवे पर सोइंतरा सरहद में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से बोलेरो की भिड़ंत के बाद विक्रम व सीता के साथ ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में विक्रम के जीजा किशोर के साथ उसकी प|ी, पुत्र व पुत्री की भी मौत हो गई।
15 दिन पहले सात फेरे अब साथ ही दुनिया छोड़ी
खेती करने वाले कनाना निवासी केवलराम ने बेटे विक्रम की 27 फरवरी को शादी की थी। बिठूजा में ढोल ढमाकों के साथ केवलराम ने जहां अपने पुत्र विक्रम की शादी संपन्न करवाई, वहीं विक्रम व सीता ने भी इस दिन साथ जीने-मरने की कसम खाई, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के महज 15 दिन बाद ही रामदेवरा जात देने के लिए जा रहे दोनों नवविवाहित दंपती की हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिजन मौका स्थल की ओर दौड़े तो सोइंतरा व शेरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचे। हर कोई हादसे के बारे में सुनकर सिहर उठा। यहां दुकानों को बंद कर दिया और घायलों के बारे में पूछने लगे। बहुत से लोग शेरगढ़ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ आद ने भी शोक जताया।
पीएम-सीएम ने शोक जताया, मंत्री मौके पर आए
कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे, अब बोर्ड लगाएंगे
शेरगढ़ अस्पताल में एक ही डॉक्टर, अफरा-तफरी मची
एक साथ उठी 4 अर्थी
रोते हुए परिजनों को संभालने वाले हाथ भी कांप उठे
कैंपर में तीन जने ही बचे, वे पीछे डाले में बैठे थे, यह हिस्सा ट्रेलर के नीचे नहीं आया
किशोर का पूरा परिवार खत्म
आखिरी तस्वीर...हादसे से 15 मिनट पहले सेल्फी
शेरगढ़ अस्पताल में एकमात्र डॉक्टर है। हादसे के बाद घायलों को यहां लाया गया। अकेले डॉक्टर व स्टाफ की कमी से एकबारगी हाथ फूल गए। मौके पर पहुंचे कलेक्टर से ग्रामीणों ने यहां डॉक्टर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि यहां डॉक्टरों के 8 पद है लेकिन डॉक्टर एक ही है। कई बार तो यह भी नहीं मिलते। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि मेगा हाइवे पर आए दिन हादसे होते हैं। नेशनल हाइवे वाले इस बारे में ध्यान नहीं देते। सोईन्तरा सरपंच गोविंदसिंह चौहान ने बताया कि रुघनाथपुरा गांव की सरहद पर करीब 500 मीटर के दायरे में पिछले 2 साल में 6-7 हादसे हो चुके हैं। खतरनाक मोड़ होने के कारण सामने से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती है। ऊपर से स्पीड ब्रेकर व जेब्रा क्रॉसिंग तक नहीं है। यह हादसा भी एक मोड़ पर ही हुआ। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कैंपर के ऊपर चढ़ गई।
अाखिरी स्टेटस- मिलना तो दूर की बात दुनिया देखने काे तरसेगी...
कैंपर में सवार अर्जुन पुत्र गौतम, कमलेश पुत्र गौतम व रमेश पुत्र माधाराम घायल हो गए। ये तीन ही जिंदा बच पाए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। वहां हालत स्थिर बताई जा रही है। इनके बचने की बड़ी वजह यह है कि ये कैंपर के खुले डाले में बैठे थे। गाड़ी का यह हिस्सा ट्रेलर के नीचे आने से बच गया था। गाड़ी की आगे की बंद बॉडी पूरी तरह ट्रेलर के नीचे आ गई थी। आगे बैठे सभी 11 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पास ही में ढाबे वालों ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। उन्होंने क्रेन आने तक बचाने का प्रयास किया लेिकन कैंपर बुरी तरह ट्रेलर के नीचे पिचक गई थी। बड़ी मुश्किल से शव निकाले जा सके।
बालोतरा के मालियों का बास निवासी किशोर माली अपने साले विक्रम की शादी के बाद शनिवार सुबह जात देने के लिए रामदेवरा रवाना हुआ था। साथ में उसकी प|ी विमला, पुत्र राशु व पुत्र प्रतीप भी थे, हादसे में चार सदस्यों की मौत हो गई। एक ही परिवार से एक साथ उठी चार अर्थियों को देखकर हर कोई आंसू नहीं रोक पाया। किशोर के तीन अन्य भाई व उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर इंडस्ट्रीयल एरिया में पोपलीन का कार्य करता है।
पीएम नरेंद्र माेदी व सीएम अशाेक गहलाेत ने ट्वीट कर शाेक जताया। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों को सांत्वना दी।
अपनों के शव देखकर मोर्चरी के बाहर परिजनों का बुरा हाल हो गया।
कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित व एसपी राहुल बारहठ भी मौके पर पहुंचे। लोगों की हादसों को लेकर शिकायत मिली। इस पर उन्होंने कहा कि मोड़ पर ब्रेकर व बोर्ड लगाएंगे।
हादसे से करीब 15 मिनट पहले ही दूल्हे विक्रम और उसके फुफेरे भाई रमेश ने पचपदरा बाइपास स्थित एक होटल पर अपने रिश्तेदारों के साथ चाय पीते हुए सेल्फी ली थी, जिसे उन्होंने अपने परिवार के वाट्सएप ग्रुप में भी शेयर किया था। विक्रम ने हादसे से कुछ घंटे पहले ही अपना वााट्सएप स्टेटस अपडेट किया था। इसमें उसने लिखा था कि टैम आने दे रै भाया... मिलना तो दूर की बात... दुनिया देखण को तरसेगी...।