- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Bhopalgarh News Rajasthan News The Countrys Progress And Prosperity Is Possible Only By Following The Path Given By Bapu Rajpurohit
बापू के बताए रास्ते पर चलकर ही देश कीतरक्की और खुशहाली संभव : राजपुरोहित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम पड़ाव के रूप में चर्चित दांडी यात्रा की वर्षगांठ के मौके पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके गई। बतौर मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर शैतान सिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही तरक्की और खुशहाली लाई जा सकती है। सभी बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। सभी विद्यार्थी पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अबुल कलाम कुरैशी ने कहा कि हमारा देश गुलाम था। अंग्रेज यहां व्यापार करने के बहाने आए और फिर राज करने लगे। उनका अत्याचार जब हद से बढ़ गया तो आजादी की जंग शुरू हुई। इसमें महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया। आखिर में गांधी जी के अहिंसा आंदोलन ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। हमें भी अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए स्टूडेंट्स के 16 समूहों ने गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़, प्रधानाचार्य बंशीलाल माली, गोबरसिंह कच्छवाह, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य घनानंद आचार्य, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सांखला, कनिष्ठ लिपिक प्रेमसिंह सांखला आदि मौजूद थे।
बावड़ी
यहां व्यापार करने के बहाने आए और फिर राज करने लगे। उनका अत्याचार जब हद से बढ़ गया तो आजादी की जंग शुरू हुई। इसमें महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया। आखिर में गांधी जी के अहिंसा आंदोलन ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। हमें भी अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए स्टूडेंट्स के 16 समूहों ने गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में
भोपालगढ़
पीपाड़ शहर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम पड़ाव के रूप में चर्चित दांडी यात्रा की वर्षगांठ के मौके पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके गई। बतौर मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर शैतान सिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही तरक्की और खुशहाली लाई जा सकती है। सभी बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। सभी विद्यार्थी पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अबुल कलाम कुरैशी ने कहा कि हमारा देश गुलाम था। अंग्रेज यहां व्यापार करने के बहाने आए और फिर राज करने लगे। उनका अत्याचार जब हद से बढ़ गया तो आजादी की जंग शुरू हुई। इसमें महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया। आखिर में गांधी जी के अहिंसा आंदोलन ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। हमें भी अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए स्टूडेंट्स के 16 समूहों ने गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़, प्रधानाचार्य बंशीलाल माली, गोबरसिंह कच्छवाह, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य घनानंद आचार्य, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सांखला, कनिष्ठ लिपिक प्रेमसिंह सांखला आदि मौजूद थे।
भोपालगढ़| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर दांडी यात्रा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। ब्लॉक शिक्षाधिकारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि इसी कड़ी में स्मार्ट स्कूल भोपालगढ़ में देश भक्ति गीत, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस मौके शिवकरण सैनी, ज्ञानचंद मुणोत, रामप्रकाश गोदारा आदि मौजूद थे।
बावड़ी| सरस्वती पब्लिक उमावि व आदर्श बाल निकेतन उमावि में गांधी भजन, देश भक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक खेल सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। तहसीलदार धन्नाराम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थापक रणबीरसिंह हुडील, नरपतसिंह शेखावत आदि मौजूद थे।