पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराने की दुकान पर बैठी वृद्धा के गले से सोने की कंठी छीन भागे बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| रातानाडा थाना इलाके की नेहरू कॉलोनी के एक मकान परिसर में बनी किराने की दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के गले से सोने की कंठी छीन बदमाश भाग छूटे। एक बाइक पर तीन बदमाश आए थे, जिसमें से एक बाइक से उतरा और कुछ सामान खरीदने के लिए भाव पूछने लगा। इतने में उसने झपट्टा मारकर महिला के गले में पहनी करीबन एक तोला सोने की कंठी छीन ली और साथियों के साथ भाग निकला। रातानाडा थाने के सब इंस्पेक्टर दौलाराम ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में रहने वाली 75 साल की शांति देवी प|ी भैरूसिंह दोपहर में दुकान पर बैठी थी। शाम 4:30 से 5 बजे के बीच एक बदमाश दुकान पर आया और गले में पहनी सोने की कंठी छीन ली। बदमाश के दो साथी दुकान से थोड़ा दूर बाइक लेकर खड़े थे। शांति देवी चिल्लाई, लेकिन बदमाश तब तक भाग छूटे।
खबरें और भी हैं...