महिला के हाथ से बदमाश मोबाइल छीन भागे
रातानाडा थाना इलाके का मामला
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर | रातानाडा थाना इलाके में इवनिंग वॉक पर निकलीं एक महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। मामले को लेकर जैन कॉलोनी, केसरबाग निवासी कविता प|ी महावीर जैन की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया गया कि कविता इवनिंग वॉक पर निकलीं थी। जैसे ही वो यूथ हॉस्टल रोड से निकल रही थीं, तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश उनके नजदीक आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद महिला उनके पीछे दौड़ी व चिल्लाई भी, लेकिन बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। मामले को लेकर अब रातानाडा पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।