पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News The Family Went To The Nephew39s Wedding Broke The Locks Of The House Jewelery And 65 Thousand Thefts

परिवार भानजे की शादी में गया, घर के ताले तोड़ जेवरात व 65 हजार चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापनगर थाना इलाके की वारदात

प्रतापनगर थाना इलाके की राजीव गांधी कॉलोनी के एक मकान के ताले तोड़ चोर जेवरात व 65 हजार रुपए की चोरी हो गई। मामले को लेकर मकान मालिक भगवान सिंह पुत्र बजरंग सिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि 10 मार्च की शाम वे अपने भांजे की शादी के चलते घर के ताले लगा परिवार सहित पालड़ी गए थे। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़ डाले। कमरे की अलमारी में रखी सोने के 4 नग फिणियां, एक लूंग जोड़ी, 200 चांदी के सिक्के, सोने की रखड़ी, सोने के कान के टॉप्स, सोने की पुणची, एक सोने की बंगड़ी, 3 जोड़ी लूंग, चांदी के छड़े, लिफाफे में रखे पांच हजार रुपए तथा अलमारी के लॉकर में रखे 60 हजार रुपए गायब थे। प्रतापनगर पुलिस अब चोरी के मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...