पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार युवक पर बदमाश ने किए चाकू से वार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा

नागौरी गेट चौराहा के पास 8 मार्च की देर रात एक बदमाश ने एक युवक का रास्ता रोक उससे शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर युवक के पेट व हाथ पर चाकू से वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने घायल युवक के भाई की रिपोर्ट पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। नागौरी गेट थाने के सब इंस्पेक्टर सोमकरण ने बताया कि राम भवन के पीछे बागर बेरी निवासी रघुवीर सिंह पुत्र उमराव सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय महिपाल सिंह बाइक पर जा रहा था। तभी सामने से आए सुनील ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए रुपए मांगे।

महिपाल सिंह ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो सुनील ने चाकू निकाल उस पर वार करना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बत्तासागर बागर चौक निवासी सुनील उर्फ सेठिया को वारदात में काम लिए चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...