संकरे डायवर्जन पर बस की एक साइड को चीरता निकल गया ट्रक, 4 की माैत
मृतकाें में 2 महिलाएं और 2 युवक शामिल, 14 घायल, एक का हाथ कटकर अलग हुआ
यात्रियाें का अाराेप- लोक परिवहन की बस की रफ्तार तेज थी, चालक टोकने पर भी नहीं माना
बर-बनाड़ फोरलेन के धीमे निर्माण और एक राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस व ट्रक की तेज रफ्तार ने 4 लाेगाें की जान ले ली। रविवार सुबह करीब 9 बजे बीनावास के पास एक निर्माणाधीन पुल के डायवर्जन पर दाेनाें वाहनों की अामने-सामने टक्कर हाे गई। अस्थाई तौर पर बनाए गए इस डायवर्जन की सड़क की चौड़ाई कम है। ऐसे में बिलाड़ा से जोधपुर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक सामने से आ रही लोक परिवहन बस को ड्राइवर की साइड से चीरता हुआ निकल गया। इससे बिलाड़ा के पास बालासती निवासी गुड्डी (22) प|ी जितेंद्र जाेशी, उचियारड़ा के पंकज (22) पुत्र पुन्नाराम सीरवी, अाेलवी के अानंदनगर निवासी नेताराम (22) पुत्र तेजाराम व जाेधपुर के प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानाे (60) प|ी बरकत की माैत हाे गई। 14 जने घायल हाे गए, जिन्हें जाेधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। ये बस जोधपुर से अजमेर जा रही थी। -राजस्थान पेज भी पढ़ें
दिल दहला देने वाला दृश्य... लटके शव और चिथड़े उड़े अंग
सूचना पर पहुंचे कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, सांसद पीपी चौधरी काे लाेगाें के अाक्राेश का सामना करना पड़ा। लाेगाें ने हादसे के लिए फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी एलएंडटी को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का आरोप था फोरलेन का निर्माण सितंबर 2019 में पूरा होना था, लेकिन अब तक नहीं बना। धीमी रफ्तार के कारण डेडलाइन बढ़ाकर अब जून 2020 कर दी गई। पुल के पास डायवर्जन के लिए बनाई गई अस्थाई सड़क की चौड़ाई पर्याप्त नहीं रखी। ना ही स्पीडब्रेकर बनाए। इस पर कलेक्टर व सांसद के अादेश पर दाेपहर तक 3 जगह स्पीडब्रेकर व पटरी बनाने के साथ ही चेतावनी के बाेर्ड भी लगा दिए गए।
उचियारड़ा निवासी पंकज सीरवी गुजरात में रिफाइनरी में काम करता था। परिवार संग होली मनाने के लिए ट्रेन से जोधपुर पहुंचा और लोक परिवहन बस में बिलाड़ा रवाना हुआ था, लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे में जान चली गई।
मूलत: बालासती निवासी जितेंद्र जाेशी परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते थे। हाेली पर वे हर वर्ष की तरह गांव लाैट रहे थे। हादसे में उनकी प|ी गुड्डी की जान चली गई। जबकि जितेंद्र, उनकी बेटी रक्षा व बेटा करण घायल हाे गए।
अपनाें के साथ हाेली मनाने घर लाैट रहे थे... रास्ते में ही सांसें उखड़ गई
**
 **
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।