पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलेक्टर से बोले ग्रामीण-अाप समस्याएं भले सुनो, ये अफसर आपकी नहीं सुनेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेकरा में गुरुवार को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीण समस्याओं केा लेकर परेशान दिखे। यह पीड़ा कलेक्टर के सामने खुल कर रखी। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा कि आप भले समस्याएं सुनें, लेकिन होगा कुछ नहीं। हम कई बार अफसरों को शिकायत कर चुके। वहीं, कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को निवारण होगा। ग्रामीणों ने चौपाल में बताया कि टेकरा में बिजली सुचारु व निर्बाध रूप से नहीं मिलती। गुरुवार को भी सुबह से बिजली नहीं है, लेकिन डिस्कॉम अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। दीनदयाल योजना में घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद डिमांड भी भरे, लेकिन कनेक्शन नहीं मिले। कलेक्टर ने डिस्कॉम अधिकारियों से त्वरित बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। भारतीय किसान संघ के चतुरसिंह ने बताया कि 2019 में मूंगफली की फसलें खराब हो गई थी। बीमा करवाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला। टिड्डियों ने फसलें खराब की। उन्होंने कलेक्टर को मोबाइल में खराब फसलों के फोटो दिखाए। कहा कि इतनी तबाही होने के बाद भी स्थानीय अधिकारी कह रहे हैं कि टिड्डियों से कुछ नुकसान ही नहीं हुआ। कुछ दिनों पूर्व हुई बेमौसम की बारिश से फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। रात्रि चौपाल में एडीएम हाकम खान, एसडीएम महावीरसिंह, तहसीलदार सुनील पंवार, थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित सहित बाप ब्लॉक स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रात्रि चौपाल } टेकरा गांव में कलेक्टर ने विभागीय अफसरों के साथ समस्याएं सुनी

खबरें और भी हैं...