पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News The Wife Gave Tea To The Husband Sitting At The Shop Then Laid The Noose In The Room On The Terrace

पत्नी ने दुकान पर बैठे पति को चाय दी, फिर छत पर बने कमरे में फंदा लगा जान दे दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातानाडा थाना इलाके के रातानाडा बाजार के सामने रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार शाम फंदा लगा जान दे दी। घटना से पहले विवाहिता ने अपने पति को शाम चार बजे दुकान पर चाय का कप दिया था। बाद में छत पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। दुकान मकान परिसर के बाहर ही है। इधर, शाम साढ़े चार बजे बेटी अर्चना आई। जब मां नहीं दिखीं तो छत पर बने कमरे तक पहुंची। दरवाजा बंद होने से उसने खुलवाने का प्रयास किया। नहीं खुला तो पिता को आवाज दे बुलाया। दोनों के प्रयास से दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर देखा तो विवाहिता फंदे से झूलती हुई मिली। शुक्रवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने बताया कि रातानाडा बाजार के सामने रहने वाली जया (42) प|ी पुरुषोत्तम राठी ने गुरुवार शाम फंदा लगा जान दे दी। लोगों की मदद से जया को फंदे से उतार एमजीएच ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जया के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...