- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News The Woman Said In The Court The Family Members Were Forcibly Marrying The Elderly So Went With The Lover
कोर्ट में युवती ने कहा- घरवाले बुजुर्ग से जबरन शादी करा रहे थे, इसलिए प्रेमी के साथ गई
कोर्ट ने युवती को इच्छानुरूप जाने की छूट देते हुए याचिका निस्तारित की
प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस ने दस्तयाब तो कर लिया, लेकिन उसने कोर्ट को चौंकाने वाली बात कही। उसका कहना है कि उसके घरवाले उसकी इच्छा के विरुद्ध एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी करवा रहे थे, वह बालिग है और अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ गई और नाता विवाह भी कर लिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निस्तारित करते हुए युवती को उसकी इच्छा के अनुरूप जाने की छूट दे दी।
जालोर जिले के जोगावा गांव निवासी याचिकाकर्ता की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश के बाद युवती को दस्तयाब किया। युवती से पूछने पर उसने बताया कि वह बालिग है तथा उसके परिजन उसकी इच्छा के विरुद्ध एक बुजुर्ग से शादी कर रहे हैं। इसलिए वह उसकी इच्छा के अनुसार जेठाराम के साथ चली गई। उसने कहा कि उसे उसके साथ जाने दिया जाए, क्याेंकि उसने उससे नाता विवाह भी कर लिया है।