पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण क्षेत्रों में चोर उड़ा रहे ट्रांसफार्मर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रांसफार्मर चोरी के बाद गांवों में बिजली की समस्या बढ़ जाती है।

बाेरानाडा| ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों को चोर निशाना बना रहे हैं। पिछले दो महीनों में तीन से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं। चोर रात को ट्रांसफार्मर उड़ा ले जाते हैं और उसमें से तांबा
निकाल बाजार में ऊंचे दामों में
बेच देते हैं। रात्रि गश्त न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। झंवर पुलिस की भी लापरवाही इसमें सामने आई। जब पिछले महीने ट्रांसफार्मर चोरी होने पर बिजली कर्मचारी द्वारा शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

गत 16 फरवरी को कुम्हारिया नाडा स्थित 25 केवी के ट्रांसफर को चोर ले गए। एक ट्रांसफार्मर में 124 किलो तांबा निकलता है। इस घटना के बाद दूसरे दिन भी चोरों ने खाटावास भीलों की ढाणी स्थित ट्रांसफार्मर को ले गए, जिसमें से 84 किलो तांबा निकलता है। तीसरी वारदात चोरों ने डोली स्टैंड पर ट्रांसफॉर्मर को उठाकर की, जिसमें से भी 124 किलो तांबा निकलता है। कनिष्ठ अभियंता झंवर शिवराम ने बताया कि पहले भी ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। इस संबंध में हमने पुलिस में लिखित में शिकायत दी, लेकिन इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के बाद लगातार तीन जगह से ट्रांसफार्मर उड़ाने की घटनाएं हो चुकी हैं। ट्रांसफार्मर चोरी से बिजली की समस्या उत्पन्न रही है।
खबरें और भी हैं...