पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोदाम के ताले तोड़ 20 लाख कीमत की 277 बैग ग्वारगम ट्रक में भर ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगर इलाके में एक सूने मकान से सोना-चांदी व नकदी चोरी


जोधपुर| बोरानाडा इलाके में स्थित एक गोदाम के ताले तोड़कर चोर करीब 20 लाख कीमत की 277 बैग ग्वारगम ट्रक में भरकर चुरा ले गए। 11 मार्च की सुबह गोदाम में चोरी की सूचना मिलने पर बोरानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि रेजिडेंसी रोड महावीर नगर निवासी महादेव झंवर पुत्र गोपाल झंवर की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि बोरानाडा रीको एग्रो फूड पार्क में फर्म करुणा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा.लि. का गोदाम है। इसमें ग्वारगम रखा था और इसके ताले-चाबी सहित जिम्मेदारी आर्य कॉलेटरल वेयरहाउसिंग सर्विसेज को दे रखी है। 11 मार्च को आर्य के सुपरवाइजर मालाराम ने फोन पर सूचना दी कि गोदाम के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वे गोदाम पहुंचे और जांच की तो पता चला कि 277 बैग ग्वारगम गायब है और इसकी कीमत 20.50 लाख है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि 7 मार्च रात 11:05 बजे 1 ट्रक और 1 बाइक गोदाम में घुसते हुए नजर आई, जो 12:40 बजे वापस निकली। बोरानाडा पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। वहीं प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर सेक्टर जे निवासी डूंगरसिंह राजपुरोहित पुत्र ने रिपोर्ट में बताया कि गत 8 मार्च को वे परिवार के साथ अमृतसर गए थे। 11 मार्च को लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। भीतर सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरों में रखा एक गुल्लक, सोने की अंगूठी, चांदी का सामान व पांच हजार रुपए की नकदी चुरा ली। वहीं कुछ कपड़े भी जले हुए मिले।
खबरें और भी हैं...