पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News This Time 39cold39 Food Will Have To Be Costlier Than Hot Food Carr Rs 1400 And Sangri 1200 Rs Kg

इस बार ‘ठंडा’ खाना पड़ेगा गर्म भोजन से भी महंगा, कैर 1400 रु. व सांगरी 1200 रु. किलो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार शीतलाष्टमी पर बनने वाले ठंडे भोजन का असर रसोई के बजट पर भी पड़ा है। बाजार में कैर और सांगरी के भाव पिछले एक साल में करीब 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। बारीक कैर 1400 रु. और बड़े कैर 1000 रुपए प्रति किलो के भाव से बाजार में बिक रहे हैं। वहीं सांगरी 1200 रुपए प्रति किलो हो गई है। कुमटिया भी पिछली बार से दस रुपए महंगे यानी 160 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। खीचिया-पापड़ और सलेवड़े तलने के लिए तेल भी 110 रुपए प्रति किलो हो गया है। तेल पिछले साल करीब 80 से 90 रुपए प्रति किलो ही था। कैरी 120 रु. व गुंदा छोटे 250 और गुंदा बड़े 300 रुपए प्रति किलो हैं। वहीं चोहटे पर दूध के भाव 40 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। दूध के भाव में रविवार शाम को और अधिक बढ़ोत्तरी होगी।

नहीं जलते हैं घरों में चूल्हे

ऐसा माना जाता है कि चिकनपॉक्स, चेचक, स्मालपॉक्स जैसी बीमारियों से बचाने के लिए शीतला माता की पूजा की जाती है। श्रद्धालु भोग लगाने के बाद इसी भोजन को ग्रहण करते हैं। पूरे दिन घरों में चूल्हे नहीं जलाए जाते हैं। मान्यता है कि घरों में चूल्हे जलने से या गर्म भोजन खाने से माता शीतला भक्तों से नाराज हो जाती हैं।

घरों में ये बनते हैं पकवान


अचपड़ाजी, ओरी माता व पंथवारी माता का प्रतीक बनाकर घरों में शीतला माता का पूजन किया जाएगा। इसके लिए घरों में रविवार को ठंडे भोजन के रूप में पचकूटा, कैरी-गूंदा, कैर-सांगरी, कैरी पाक, लाॅन्जी, शक्करपारे, राब, करबा, मीठी-नमकीन पुड़िया, सोगरा, सलेवड़े, मठरी, पापड़, गुलगुले, गूंजा, खाजा, दही बड़े, पालक बड़े, चावल आदि बनाए जाते हैं।
खबरें और भी हैं...