होली स्नेह मिलन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान
जोधपुर। राजस्थान बेटी सुरक्षा दल जोधपुर की ओर से तिलक स्नेह होली मिलन कार्यक्रम हुअा। जिला जोधपुर राजस्थान की 101 बेटियों को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य व योगदान के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा, जिला जोधपुर अध्यक्ष स्नेहा भंडारी व प्रदेश अध्यक्ष अलंकार जोशी थे। डॉ. एसके शर्मा व भंडारी ने कहा कि जिले की बेटियों को एजुकेशन के साथ साथ उनके सेल्फ डिफेंस व उनके हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में अवेयरनेस कार्यक्रम को जनजागरण कर मजबूत बनाएंगे। इस मौैके अंकिता शर्मा, संगीत विश्नोई, पूजा विश्नोई निकिता, योगेश, हेमा गुलाटी, गोविंद राठौड़ व प्रतीक मुथा मौजूद थे।
इनका किया सम्मान : बेटी सुरक्षा दल राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जमील खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील वशिष्ठ, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. जुबेर, राष्ट्रीय त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. राजाराम आर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।