- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Today Many Women Carrying Out Many Programs Will Be On The International Women39s Day The Slogans Will Now Take Their Rights
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज होंगे कई प्रोग्राम मशाले लेकर निकलीं महिलाएं, लगाए नारे अब अपने अधिकार लेकर रहेंगी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को शहर में अनेक कार्यक्रम होंगे। इसमें महिलाओं के क्लब्स और संस्थाओं की ओर से सेवा कार्य करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंताक्षरी एवं खेलकूद सहित अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आज रोडवेज में निशुल्क यात्रा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोडवेज की बसों में महिलाएं एवं बालिकाओं को समस्त साधारण एवं द्रुतगामी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यात्रा के लिए बुकिंग कार्यालय से अग्रिम आरक्षण की सुविधा दी गई है। सरकार ने यह यात्रा राज्य सीमा में निर्धारित की है।
महिला विंग मनाएंगी विमन डे
नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅइज यूनियन की महिला कर्मचारियों की ओर से सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महिला विंग की पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
प्रोग्राम \\\"शक्ति\\\' में होगा सम्मान
जेसीआई जोधपुर स्टार द्वारा ‘शक्ति’ कार्यक्रम एक रेस्टाेरेंट में होगा। इसमें शहर की 12 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर विधायक मनीषा पंवार मुख्य अतिथि व रीना ओझा विशिष्ट अतिथि होंगी। साथ ही एकेसी कंपनी व फर्न रेजिडेंसी के कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिला प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि पद्मश्री अख्तरुल वासे, विशिष्ट अतिथि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लव प्रजापत, कल्पना पारीक एवं एडिशनल डीसीपी निर्मला विश्नोई सम्मानित करेंगे।
विदेशी महिलाओं ने भी रैली में लिया हिस्सा
महिला मोर्चा की मीटिंग, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाएंगी दिवस
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रा राजपुरोहित ने बताया कि इसको लेकर गुरुवार को हुई बैठक में मोर्चा सदस्यों ने अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को खाना खिलाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को जागरूक करने सहित अन्य कार्यों की रूपरेखा तय की। इसमें कमलेश गोयल, कांता राठी, मीना सांखला, सुमन सैनी, सुमनकला दवे, सोनिया कोहली, उषा सोतवाल, अंजू जोशी, अर्चना दवे, गुड्डी भील, हिमाक्षी शर्मा, सीमा शर्मा, लीला शर्मा, मधु त्रिवेदी, प्रियंका त्यागी, ललिता सुखनानी, सरला गोमनानी, अनिता भानु, संजू सोलंकी आदि उपस्थित थीं।
जोधपुर। बहुत हुआ अब और न सहेंगी, अपने अधिकार लेकर रहेंगी.... कुछ ऐसे नारे लिखे बैनर और मशाल लिए सैकड़ों महिलाओं ने जुलूस निकालकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। संभली ट्रस्ट की ओर से गुरुवार शाम को गोशाला मैदान से शुरू की गई रैली पावटा चौराहा, हाईकोर्ट रोड होते हुए नई सड़क स्थित राजीव गांधी चौक पहुंची। रैली में महिलाओं ने गुलाबी गुब्बारे भी उड़ाए। संभली ट्रस्ट के गोविंद राठौड़ ने महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक श्यामा तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।