पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रोडक्ट पर नहीं अपनी स्किल पर भरोसा कीजिए : निमिषा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अक्सर ब्यूटीशियन किसी खास प्राेडक्ट काे यूज करते-करते उसकी इतनी अादी हाे जाती हैं कि दूसरा प्राेडक्ट यूज करते समय उनका कांफिडेंस डगमगाने लगता है। यह परेशानी उन ब्यूटीशियंस के साथ ज्यादा आती हैं जो प्रोफेशनल्स से ट्रेनिंग नहीं लेते। मेकअप के दौरान अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट जरूर इस्तेमाल कीजिए लेकिन कंपनी का ब्रांड देखने के बजाय उसके कंटेट और क्वालिटी को भी देखें। यह कहना था अहमदाबाद की मेकअप आर्टिस्ट निमिषा पटेल का। वे दैनिक भास्कर मधुरिमा क्लब की अाेर से अायाेजित एक दिवसीय ब्यूटी सेमिनार के लिए जोधपुर आईं थीं। उन्होंने कहा कि आपको अपनी स्किल को अपडेट करते रहना चाहिए। ब्रांड की बजाय अपनी स्किल पर नजर रखेंगे तो खुद ब खुद आपके हाथों से लोगों के चेहरे की खूबसूरती निखरती जाएगी। विनोद टॉवर में हुए इस सेमिनार में उन्होंने मॉडल्स पर लाइव डेमो करते हुए सरल भाषा में न केवल मेकअप की बारीकियां सिखाईं बल्कि उन गलतियों को भी बताया जो मेकअप करने के दौरान हो सकती हैं। इसमें सहयोगी सिद्धार्थ सोशियल सर्विसेज, संजय स्टूडियो और मैरी फिक्सिट थे। निमिषा ने आने वाले समर सीजन के उन्होंने वाटरप्रूफ मेकअप के टिप्स दिए। निमिषा ने कहा कि जरूरी नही कि हर बार मेकअप के लिए दाे ढाई घंटे दिए जाएं। अगर लाइट मेकअप की जरूरत है तो हल्का ब्रश और हल्का मेकअप करके हम क्लाइंट की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। आजकल तो ब्राइडल मेकअप में भी न्यूट्रल लुक खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने ब्राइडल अाैर पार्टी मेकअप के साथ कई तरह की हेयर स्टाइल का लाइव डेमो दिया। इस लुक एंड लर्न सेमिनार में शहर की करीब 130 ब्यूटीशियंस अाैर ब्यूटी कोर्स कर रहीं स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...