पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्वे का सच : नागौर के एक अन्य आईटीओ से घंटों पूछताछ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्राइम रिपोर्टर | जोधपुर नागौर में आयकर सर्वे के बाद एक कारोबारी समूह की चार फर्मों में स्टॉक का आंकलन कागजों मे कम दर्शाने की एवज में घूस लेने के मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम ने नागौर में पदस्थापित आयकर अधिकारी राजेंद्र मीणा से भी कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ आगे भी जारी रह सकती है। उल्लेखनीय है कि नागौर के कारोबारी सैयद सदाकत अली ने सीबीआई को एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने अपने परिवार की फर्मों पर आयकर सर्वे करने वाले अधिकारी लक्ष्मणसिंह, राजेंद्र मीणा, प्रेमसुख डिडेल द्वारा सीए सुरेश पारीक के मार्फत स्टॉक को 4 करोड़ तक दर्शाकर चार गुना टैक्स करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया था कि आरोपियों का यह नेक्सस पूर्व में भी इसी तरह की अवैध वसूली करता रहा है। सीबीआई ने प्रकरण दर्ज कर सिंह, डिडेल और पारीक को गिरफ्तार किया था। सत्यापन कार्रवाई में दूसरे आईटीओ राजेंद्र मीणा का नाम भी आया था और एफआईआर में भी नामजद था। इसी आधार पर शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने मीणा को ऑफिस बुलाया और कई घंटों तक प्रकरण के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मीणा को अन्य आरोपियों के आमने-सामने बिठाकर भी सवाल किए गए।
खबरें और भी हैं...