- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Two Cis Were Sent To The Line On Complaint Two Sis Were Promoted And Responsibility Of Police Stations
दो सीआई को शिकायत पर लाइन में भेजा, दो एसआई को पदोन्नत कर दी थानों की जिम्मेदारी
पुलिस आयुक्तालय की ओर से गुरुवार को एक आदेश के तहत कमिश्नरेट के कई थानों में फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने आदेश जारी कर कुल 20 पुलिस कर्मियों की जगह बदली। इनमें 4 सीआई को थानों से हटाया गया, जिनमें दो को प्रशासनिक आधार पर तो दो सीआई की शिकायत पर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया। शिकायती आधार पर मंडोर थानाधिकारी सीताराम खोजा व यातायात शाखा के गोरधनराम को पुलिस लाइन तत्काल प्रभाव से जाने के आदेश जारी किए। वहीं दो थानों के थानाधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किए। इनमें लूणी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद खान को यातायात शाखा तो राजीव गांधी नगर थानाधिकारी बलराज सिंह मान को अपराध सहायक (पश्चिम) लगाया गया। एसआई से पदोन्नति मिलने पर पांच जनों को थानों की जिम्मेदारी दी गई। इनमें तीन सीआई पहले से थानों का प्रभार संभाले हुए थे, जिनमें मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा, सदर कोतवाली थानाधिकारी लेखराज सिहाग व डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम बामणिया शामिल हैं।
इन दो एसआई को पदोन्नति मिलने पर दी थानों की जिम्मेदारी
पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने एसआई से पदोन्नत दो जनों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी। इनमें देवनगर से गोविंदलाल व्यास को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी व नागौरी गेट से सोमकरण को देवनगर थानाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।
1. युवक से मारपीट के मामले को लेकर थाने से हटाया
मंडोर थानाधिकारी सीताराम खोजा को पुलिस लाइन भेजा गया। दस दिन पहले एक युवक के साथ थाने में मारपीट के मामले को लेकर उन्हें थाने से हटाया गया। हालांकि मामले की जांच चल रही है। इस घटना के दूसरे दिन दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं थाने के प्रभारी खोजा की जिम्मेदारी मानते हुए उन्हें अब थाने से हटाया गया। मामले की जांच एसीपी कमल सिंह तंवर कर रहे हैं।
2. काम में रुचि नहीं दिखना व आउटपुट नहीं होने पर हटाया
यातायात शाखा के गोरधनराम को पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी कर दिए गए। इन्हें भी शिकायत के आधार पर ही लाइन भेजा गया है। शिकायत थी कि ट्रैफिक पुलिस के काम में पूरा आउटपुट नहीं मिल रहा था, जो एक ट्रैफिक को लेकर होता है। वहीं काम में रुचि कम होने के चलते उनकी शिकायत आ रही थी। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से यातायात शाखा से पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया।
पुलिस लाइन से इनको मिली थानों की जिम्मेदारी
पुलिस लाइन में तैनात सीआई रैंक के पांच जनों को थानों की जिम्मेदारी दी गई। इनमें लाइन से भरत रावत को करवड़ थानाधिकारी, दिलीप कुमार खदाव को मंडोर थानाधिकारी, जयकिशन सोनी को राजीव गांधी नगर थानाधिकारी, सुरेश चौधरी को सदर कोतवाली थानाधिकारी व सीताराम को लूणी थानाधिकारी पद पर लगाया गया।
प्रशासनिक तौर पर इनका ट्रांसफर
पुलिस कमिश्नर ने प्रशासनिक तौर पर पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए। इनमें पुलिस लाइन से दिनेश लखावत को प्रभारी मानव तस्करी यूनिट (पश्चिम), उप निरीक्षक परमेश्वरी को चौहाबो से झंवर थानाधिकारी, पुलिस लाइन से जालम सिंह को देवनगर थाना, सूरसागर थाने से कैलाशी गुगड़वाल को पुलिस लाइन से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम अगेन्स वूमेन (पूर्व) तथा कन्हैयालाल को अपराध शाखा (पूर्व) व सुनीता डूडी को मधुबन पुलिस चौकी से जिला विशेष शाखा (पश्चिम) लगाया गया।
इन दो को पुलिस लाइन से यातायात शाखा लगाया : पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत पुलिस लाइन से दो सीआई को यातायात शाखा में लगाया गया। इनमें हनुमानसिंह व सुरेश कुमार सोनी शामिल हैं।
इन 2 सीआई को शिकायत के आधार पर भेजा लाइन में