- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Two Crooks Entered The Bank To Break The Locks Could Not Take Cash On The Robbery Of Robbing Atm
ताले तोड़ बैंक में घुसे दो बदमाश, एटीएम लूटने की काेशिश पर कैश नहीं ले जा पाए
गंगाणी स्थित एसबीआई ब्रांच में घुसे थे दो नकाबपोश
जोधपुर| करवड़ थाना इलाके के गंगाणी स्थित एसबीआई ब्रांच की शाखा में 9 मार्च की देर रात दो बजे दो नकाबपोश लूट के इरादे से घुसे। दोनों बदमाशों ने पहले बैंक के ताले तोड़े, फिर एटीएम को लोहे के सरिए से तोड़ने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बदमाश एटीएम से रुपए निकालने में विफल रहे। एटीएम बॉक्स में साढ़े तीन लाख रुपए केश था। बदमाशाें की यह करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
करवड़ थाना प्रभारी ललिता ने बताया कि 8-9 मार्च की देर रात को अज्ञात बदमाशों ने गंगाणी स्थित एसबीआई शाखा में लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने लोहे के सरिए से पहले ताले तोड़े, फिर एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया जिससे वो क्षतिग्रस्त ताे हुअा पर लूट कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिसके मुंह पर नकाब के तौर पर रूमाल बांधा हुआ है। उन्होंने गाड़ी को बैंक से पहले कहीं पार्क किया था अाैर पैदल ही बैंक तक पहुंचे थे। उनके हाथ में लोहे के सरिया दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।