एसआईटी की कार्रवाई में दो डंपर और एक ट्रैक्टर जब्त
जोधपुर| बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित एसआईटी ने दो डंपर पकड़े और एक कंप्रेशर विद ट्रैक्टर जब्त किया।
कलेक्टर की ओर से गठित एसआईटी में पुलिस और खान विभाग के अधिकारी शामिल हैं। रात में औचक निरीक्षण में एसआईटी ने लूणी क्षेत्र में बजरी ले जाते हुए एक डंपर को पकड़ा, जिसे लूणी थाने में सुपुर्द किया। वहीं बजरी परिवहन में शामिल एक और डंपर को जब्त कर संबंधित थाना में दिया। एक ट्रैक्टर विद कंप्रेशर को पकड़कर राजीव गांधी थाने में दिया। एसआईटी में शामिल खान विभाग के अफसरों का कहना है कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई होगी।