पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाे मेयर पद, दाेनों सामान्य महिला पर दाेनोंं दलों के पास चेहरे अाेबीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों ही दल आवेदन लेने के बाद उम्मीदवारी जताने वाले कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू, मंडल-ब्लॉक से भेजे गए नामों पर करेंगे गंभीरता से विचार

पहली बार जोधपुर में दो नगर निगम अाैर दो मेयर के लिए चुनाव हाेंगे, लेकिन दाेनाें मेयर पद सामान्य महिला वर्ग से होने से कांग्रेस अाैर भाजपा दोनों ही पार्टियां असमंजस में हैं। दोनों दलाें ने पार्षद उम्मीदवारी के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया को ताे जरूरी कर दिया है, लेकिन महापौर पद के लिए अनुभवी अाैर नए चेहरों की तलाश भी शुरू कर दी है। कांग्रेस पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमारी गहलोत, पूर्व पार्षद संगीता बेनीवाल, प्रतिभा गहलोत, निर्मला देवड़ा, विमला गुर्जर, सुरेंद्र कंवर पर दांव खेल सकती है, वहीं नए चेहरों में दिग्गज नेता मानसिंह देवड़ा की पुत्री कुंती देवड़ा का नाम भी चर्चा में है, लेकिन ये सभी आेबीसी वर्ग से होने से हंै। हालांकि सामान्य वर्ग से पार्षद रह चुकी शुभलक्ष्मी पुरोहित, शशिकांता जोशी, रेखा लोहिया सहित कुछ अन्य नए चेहरों में से कांग्रेस उम्मीदवार ढूंढ़ सकती है। इधर, भाजपा के पास पूर्व पार्षद अमिता चौधरी, कंचन सोलंकी, डॉ. संगीता सोलंकी, संजू सोलंकी सहित अन्य चेहरे हैं। ये अनुभवी व प्रभावी हैं, लेकिन आेबीसी वर्ग से हैं, एेसे में भाजपा भी सामान्य वर्ग से प्रभावी और अनुभवी चेहरों को तलाश में है। पूर्व पार्षद भंवर कंवर, नैन कंवर, सीमा माथुर, राधा शुक्ला, डॉ. नीलम मूंदड़ा के अलावा तीन-चार नए चेहरे हैं, जिन पर भाजपा दांव लगा सकती है, लेकिन इन्हें जीतने के लिए संघर्ष करना होगा।

भाजपा बोर्ड में 18 महिला पार्षद लेकिन प्रभावी तीन-चार ही

वर्ष 2014-15 में हुए निगम चुनाव में भाजपा बोर्ड था। इसमें भाजपा की 18 महिलाएं चुनाव जीतकर निगम पहुंची थीं। इन्होंने अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावी तरीकों से उठाते हुए समाधान करवाने का प्रयास किया, लेकिन 3-4 पार्षद ही प्रभाव छोड़ने में सफल हो पाईं। वहीं पांच महिला कांग्रेसी पार्षद भी निगम बैठकों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाईं। इसके पहले वर्ष 2009-10 में कांग्रेस बोर्ड काबिज हुआ। इसमें कांग्रेस की 16 अाैर भाजपा की 12 महिला पार्षद थीं। अधिकांश प्रभावी ढंग से वार्ड के साथ-साथ शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सकारात्मकता के साथ रखने में सफल रहीं।

भाजपा कोर कमेटी हर वार्ड से 3-3 संभावित उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेजेगी


जोधपुर| निगम चुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस-भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने कार्यालय प्रबंधन कमेटी का गठन कर आवेदन पत्र के प्रारूप का वितरण शुरू कर दिया है तो भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को जोधपुर की बागडोर सौंपते हुए समन्वयक अाैर संयोजक बना दिए हैं। दोनों दलों ने संगठन में सक्रिय रहने वाले जिताऊ अाैर अच्छी छवि वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने के लिए कोर कमेटी भी बनाई है। यह उम्मीदवारों के वार्डों में जाकर उनकी पैठ अाैर सक्रियता की जांच करेगी। इसके बाद दोनों ही दल 3-3 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर आलाकमान को भेजेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवारों की अंतिम सूची मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद जारी होगी, जबकि भाजपा कोर कमेटी प्रदेश आलाकमान से चर्चा के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। गुरुवार को चुनावों की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस-भाजपा ने दावेदारी जताने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध करवा दिया था। शुक्रवार को भी दोनों ही दलों के कार्यालय में आवेदन प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।


एनआेसी अाैर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों की भीड़

चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम से नाे ड्यूज एनआेसी लेने आैर पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र हासिल करने की होड़ मची हुई है। शुक्रवार काे दिन भर निगम में ऐसे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एनआेसी लेने के लिए लाइन में लगे नजर आए। चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्षद पहले लेपटॉप जमा करवाने सिवांची गेट गैराज पहुंचे, वहां से जमा रसीद प्राप्त कर यूडी टैक्स अाैर अन्य बकाया जमा करवाते नजर आए। राजस्व निरीक्षण रणवीर देथा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 230 लोग निगम से एनआेसी ले गए। हालांकि उम्मीदवारी के समय फॉर्म में यह जानकारी भरनी होगी, लेकिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं होने से वे इधर-उधर भटक रहे हैं।

भाजपा : सभी 12 मंडलों को 50-50 आवेदन पत्र के प्रारूप सौंपे

प्रवक्ता अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने शहर के सभी 12 मंडलों को उम्मीदवारी के लिए आवेदन पत्र के 50-50 प्रारूप पत्र सौंपे हैं। मंडल अध्यक्षों से कहा गया है कि वे इन्हें वितरित करने के बाद एकत्रित कर प्रधान कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ उसी वार्ड के भाजपा से जुड़े तीन अन्य ऐसे नाम का भी उल्लेख करने को कहा है, जिसे वे उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं। उत्तर व दक्षिण नगर निगम के संयोजक प्रसन्नचंद्र मेहता व घनश्याम आेझा भी संभावित उम्मीदवारों के बारे में कोर कमेटी को अपना फीडबैक देंगे।

कांग्रेस : अब तक 397 आवेदन बांटे, मांगा सक्रियता का प्रमाण

कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी ने बताया कि अब तक 397 आवेदन पत्र बांटे जा चुके हैं। ये 15 मार्च तक वितरित होंगे आैर 18 को शाम पांच बजे तक जमा करवा सकेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतिलाल लिंबा की अगुवाई में एक टीम गठित की है। वे शनिवार से उम्मीदवारी करने वालों से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे आैर उत्तर व दक्षिण के हिसाब से तैयार कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी को सौंपेंगे। आवेदन पत्र में उम्मीदवारों से कैटेगरी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ सोशल सक्रियता के अलावा चुनाव जीतने का समीकरण अाैर जिस वार्ड से दावेदारी, उस वार्ड के प्रभावी कांग्रेसी की साख भी मांगी गई है।

भाजपा

04 चेहरे सामान्य लेकिन कमजोर


04+ पुराने चेहरे लेकिन अाेबीसी


कांग्रेस जिला स्तर पर आवेदन लेगी, उम्मीदवारों की सूची पर मोहर आलाकमान लगाएंगे

देखिए... कब, किस वर्ग के लिए आरक्षित अाैर किस वर्ग से बने महापाैर

कांग्रेस

03 चेहरे सामान्य लेकिन मजबूत नहीं


07+ पुराने चेहरे लेकिन अाेबीसी


निगम में शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के 230 उम्मीदवार दस्तावेज जमा कर एनओसी लेने पहुंचे।

नोट : डॉ. खेतलखानी अपना पूरा कार्यकाल नहीं कर पाए। उन्होंने ढाई साल में ही विवाद उठने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा पार्षद संगीता सोलंकी को 15 दिन के लिए आैर बाद में राजेंद्र कुमार गहलोत महापौर बने। दोनाें ही आेबीसी वर्ग से थे।

26 साल पूर्व अस्तित्व में आए नगर निगम में अब तक पांच बोर्ड का कार्यकाल समाप्त
हो चुका है।


वर्ष महापौर का नाम आरक्षित वर्ग काबिज वर्ग

1994-1996 डॉ. खेतलखानी आेबीसी आेबीसी

1999-2004 शिवलाल टाक सामान्य आेबीसी

2004-2009 आेमकुमारी गहलोत सामान्य (महिला) आेबीसी

2009-2014 रामेश्वर दाधीच (पहले निर्वाचित मेयर) सामान्य सामान्य

2014-2019 घनश्याम आेझा सामान्य सामान्य
खबरें और भी हैं...