16 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। बासनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात गश्त के दौरान सालावास रोड पर झंवर थाना इलाके के धवा निवासी कालूराम (35) पुत्र जयरूपराम को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास से 9 ग्राम स्मैक मिली, जिस पर उसे गिरफ्तार किया। वहीं बोरानाडा थाना इलाके के बुजावड़ निवासी रेवतराम पुत्र बद्रीलाल को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तस्कर कालूराम व रेवतराम के पास स्मैक अलग-अलग पुड़ियाें में पैक की हुई थी।
स्मैक के साथ पकड़े गए दोनों तस्कर।