पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उम्मेद अस्पताल का लेखाधिकारी एपीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | उम्मेद अस्पताल के लेखाधिकारी देवेंद्र कुमार जैन को राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने बुधवार देर शाम एपीओ कर जयपुर शासन सचिवालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार उम्मेद अस्पताल में सफाई के ठेके को लेकर देवेंद्र कुमार जैन और ठेका फर्म के बीच विवाद था। इसके चलते लेखाधिकारी जैन ने रि-टेंडर भी कराया था। जैन की शिकायत उच्च स्तर पर हुई, जिसके चलते उन्हें एपीओ किया गया है। जैन तीन माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
खबरें और भी हैं...