पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में चाचा व भतीजा भिड़े, भतीजे की मौत, चाचा फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्राइम रिपोर्टर . जोधपुर| करवड़ थाना इलाके के गंगाणी गांव के मुंडेल का बास में बुधवार रात शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल हो गया। चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।

करवड़ पुलिस ने बताया कि गंगाणी स्थित मुंडेल का बास में रहने वाले 25 साल के हड़मानराम मेघवाल पुत्र शंकरराम ने अपने चाचा खुशालाराम पुत्र कालूराम के साथ बुधवार रात शराब पार्टी की। नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें हड़मानराम के सिर के पीछे चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। उसे बनाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करवड़ थानाधिकारी ललिता ने बताया कि कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं...