अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ सड़क से नीचे उतरा
भास्कर न्यूज. बिलाड़ा| जोधपुर से बिलाड़ा की तरफ आ रहा गाजर से भरा ट्रक शुक्रवार को अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के नीचे उतर गया व मिट्टी में धंस गया। गनीमत रही कि ट्रक सड़क से नीचे नहीं गिरा। लोगों ने बताया कि बस के अाेवर टेक के दौरान ड्राइवर ने दुर्घटना से बचने के लिए ट्रक को साइड में किया। इससे घटना पिचियाक के पास लूणी नदी पर बने पुलिए के पास हुई। बाद में ट्रक में भरी गाजर को खाली किया व क्रेन की सहायता से हटाया।