पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोरानाडा थाना इलाके के राजस्थान उद्योग के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार फैक्ट्री मजदूर की मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बालेसर निवासी भीयाराम पुत्र रुघाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई मेघाराम (37) पुत्र हंसाराम मेघवाल बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को दिन में वह कामकाज निपटा कर शहर से फैक्ट्री की तरफ लौट रहा था। तभी राजस्थान उद्योग के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एमडीएम अस्पताल में रविवार को मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...