हाईकोर्ट में काेरोना बचाव के कदम उठाने का आग्रह
जोधपुर | काेरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए ऐहतियाती कदम के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में मांग उठनी शुरू हो गई है। बार काउंसिल के चेयरमैन शाहिद हसन व राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशी ने इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई होगी व सीमित संख्या में लिटिगेंट को प्रवेश दिया जाएगा। बार काउंसिल की सभा में निर्णय किया कि मुख्य न्यायाधीश से कोरोना बचाव के लिकउचित कदम उठाने के लिए हाईकोर्ट प्रशासन एवं अधीनस्थ न्यायालयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया जाएगा।