- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Bhopalgarh News Rajasthan News Various Programs Will Be Held Across The District From Today On The Anniversary Of Dandi March
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर आज से जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार से जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के समन्वयक शिवकरण सैनी ने बताया कि गुरुवार को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा व उद्घाटन सत्र होगा। वहीं 13 मार्च को गांधी भजन, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबंध प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता व 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धराे प्रतियोगिता व सेमिनार आयोजित की जाएगी। राजस्थान सरकार कला, साहित्य, संस्कृति व पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर ने आदेश जारी कर भोपालगढ़ उपखंड स्तर पर संयोजक ज्ञानचंद मुणोत व सह संयोजक शकील अहमद चिश्ती काे नियुक्त किया।
पीपाड़ शहर| गांधी की 150वीं जयंती महोत्सव को लेकर उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, गांधी भजन व देश भक्ति प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध व भाषण काव्य प्रतियोगिता को लेकर अधिकारी को निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारी सुमेरसिंह, बंशीलाल, प्रेमाराम, रामेश्वरलाल, नाथूराम अादि मौजूद थे।
बालेसर| कार्यक्रम के लिए बालेसर ब्लॉक से संतोष सांखला को संयोजक व गिरधारीसिंह गोगादेव को सहसंयोजक नियुक्त किया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 12 मार्च को डांडी मार्च के दिन से लगातार सात दिन तक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शेरगढ़| गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए उपखंड स्तर पर बुधवार को उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा की मौजूदगी में शेरगढ़ में समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 7 दिवसीय कार्यक्रम को यथासंभव सफल बनाएं व इसमें भाग लेने के लिए लाेगाें काे प्रेरित करें। प्रथम दिवस कार्यक्रम के तहत सुबह 7:30 बजे तहसील परिसर शेरगढ़ में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा व इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
पीपाड़ शहर| गांधी की 150वीं जयंती महोत्सव को लेकर उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, गांधी भजन व देश भक्ति प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, चित्रकला,