पुरानी पेंशन बहाली काे लेकर वाहन रैली अाज
जोधपुर | पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर रविवार की सुबह 10 बजे पुराना स्टेडियम से न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाईज फेडरेशन आॅफ राजस्थान के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली जाएगी। जिला संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने संसद से बिना सहमति लिए जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों की पेंशन, जो देश के विकास में योगदान का प्रतिफल होती हैं। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए न्यू पेंशन स्कीम म्युचल फंड योजना में कर्मचारी के मूल वेतन का 10 प्रतिशत निवेश जोखिम अनिवार्य करने के साथ ही जनरल प्रोवीडेंट फंड, चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी, पेंशन पर मंहगाई भत्ता व वेतन आयोग लाभ, कम्युटेशन, उम्र बड़ने के साथ अतिरिक्त पेंशन,जीपीएफ लोन सुविधा आदि को बंद कर दिया था। वर्तमान में राज्य सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद पुरानी पेंशन योजना लागू करने में आनाकानी करने के विरोध स्वरूप फेडरेशन पुराना स्टेडियम से वाहन रैली निकालेगा।