पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Veteran Councilors Of Congress Bjp Have A Chance To Contest Elections Again Still Looking For Mayor Face

कांग्रेस-भाजपा के अनुभवी पार्षदों को फिर चुनाव लड़ने का मौका, फिर भी महापौर चेहरे की तलाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाेधपुर उत्तर नगर निगम और दक्षिण नगर निगम के चुनावों की तैयारी को लेकर आस लगाए बैठे नेताओं का आखिरकार बुधवार काे लॉटरी निकलने के साथ ही इंतजार खत्म हो गया। शहर को 65 वार्ड के एक नगर निगम की जगह पहली बार 80-80 वार्ड के दो नगर निगम बोर्ड मिलेंगे। इसके चलते कांग्रेस-भाजपा के 95 नए कार्यकर्ताओं को बोर्ड में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। साथ ही पहली बार दो महापौर अाैर दाे उपमहापौर मिलेंगे। उत्तर अाैर दक्षिण निगम में इस बार महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद से ही महापौर पद के लिए चुनाव की इच्छा रखने वाले कई दिग्गजों ने पहले ही किनारा कर लिया, लेकिन उपमहापौर पद के इच्छुक नेताओं ने लॉटरी के बाद अपने वार्ड तय कर टिकट के लिए संगठन में लॉबिंग शुरू कर दी है। इसी का नतीजा था कि तीन महीने के बाद बुधवार जब लॉटरी खुली तो दोनों की दलों के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, हालांकि सुबह 10 बजे लॉटरी होने से कार्यकर्ताओं की कम उपस्थित चर्चा में रही। इधर, दोनों ही निगम में महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से कांग्रेस-भाजपा ने चेहरों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ही निगम में सामान्य वर्ग (महिला वार्ड के साथ) के लिए कुल 102 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 34 वार्ड आरक्षित हुए, जबकि अनुसूचित जाति (महिला वार्ड के साथ) 21 व अनुसूचित जनजाति (महिला वार्ड के साथ) के लिए तीन वार्डों का आरक्षण तय किया गया।

पौन घंटे में 160 वार्डों की लॉटरी खुल गई

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित की निगरानी में एडीएम मदनलाल नेहरा ने कुल 160 वार्डों की लॉटरी निकाली। दाे नगर निगम की 80-80 वार्डों की लॉटरी में मात्र 45 मिनट लगे। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सबसे पहले जोधपुर उत्तर के 80 वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए वर्गवार लॉटरी निकाली गई। इसके बाद नगर निगम दक्षिण के 80 वार्डों का वर्गवार आरक्षण किया गया।

नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन आज

जोधपुर में दो नगर निगम के लिए चुनाव का आगाज जल्दी ही होने वाला है। इसके लिए नगर निगम उत्तर व दक्षिण के 160 वार्डों की लॉटरी बुधवार को निकाली जा चुकी है। अब वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को होगा। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग निगम चुनाव की घोषणा कर सकता हैं। पहले 16 मार्च को अंतिम प्रकाशन होने वाला था, लेकिन 18 अप्रेल तक दोनों ही निगम का गठन करना है। इसके चलते जल्दी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जोधपुर शहर में सवा सात लाख से ज्यादा वोटर ड्राफ्ट में थे लेकिन अंतिम प्रकाशन के बाद ही सही आंकड़े का खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...