पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Vicious Man Arrested For Supplying A Lid To A Gang Selling Fake Liquor In New Packing Of Old Bottles

पुरानी बोतलों की नई पैकिंग में नकली शराब बेचने वाले गिरोह को ढक्कन सप्लाई करने वाला शातिर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_पुरानी बोतलों की नई पैकिंग कर नकली शराब बेचता था गिरोह।*photocaption*

जोधपुर| शराब पीने के शौक रखने वाले सावधान रहें, क्योंकि जोधपुर और उदयपुर संभाग में नकली शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर नामी ब्रांड की खाली बोतलें कबाड़ियों से खरीदने के बाद उनमें नकली शराब भरकर बेच रहे हैं। ऐसे ही तस्करों को नामी ब्रांड के ढक्कन सप्लाई करने वाले एक शातिर को बासनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसीपी (वेस्ट) आईपीएस दिगंत आनंद ने बताया कि नामी शराब कंपनियों के ढक्कन बनवाकर सप्लाई करने वाले एक शख्स के बारे में शिकायत मिली थी। इस संबंध में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर बासनी थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा की अगुवाई में एसआई सुनीता डूडी, हैड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, कैलाश राजपुरोहित, कांस्टेबल रघुवीरसिंह, श्यामलाल की विशेष टीम ने मूलतया बाड़मेर के कोतवाली थानांतर्गत कल्याणपुर माणक हॉस्पिटल के पास हाल खांडा फलसा माधोबाग में किराए के मकान में रहने वाले सुरेंद्र संकलेचा (37) पुत्र आसुलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में उससे कई नामी शराब कंपनियों के ब्रांड की बोतलों के सीलबंद 1930 ढक्कन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र लंबे समय से जोधपुर और उदयपुर संभाग के तस्करों को उनके मनचाहे ब्रांड के ढक्कन बनवाकर बेच रहा था। वह रोजाना 3-4 हजार ढक्कन की सप्लाई करता है। इससे ढक्कन खरीदने वाले बदमाश कबाड़ियों से खाली बोतलें खरीदते हैं और उनमें नकली शराब भरकर नया ढक्कन लगा देते, जो बिल्कुल असली बोतल जैसा ही दिखाई देता है। पुलिस अब इस गिरोह की अन्य कड़ियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
खबरें और भी हैं...