ग्राम प्रतिहारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
तहसील कार्यालय भोपालगढ़ के ग्राम प्रतिहारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नवलराम मीणा को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। गणेशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ग्राम प्रतिहारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष लूंबाराम मेघवाल व तहसील अध्यक्ष सीताराम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में स्थाई नियुक्ति, प्रतिमाह वेतन 5,316 करने, कर्मचारियों के समान वेतन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा सहित कई मांगें रखी। मेघवाल ने बताया कि ग्राम प्रतिहारियों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं। राजस्व विभाग में जितना कार्य ग्राम प्रतिहारी करते हैं। जैसे लगान वसूली, गिरदावरी, नोटिस वितरण, मौका मुआवना, पटवार घर की सफाई, पानी की व्यवस्था सहित पटवारी के कंधा से कंधा मिलाकर काम करते हैं, फिर भी उनका मानदेय सालाना 8,000 हैं। मेघवाल ने कहा कि महंगाई के इस दौर में 22 रुपए में एक समय की सब्जी तक नहीं आती तो पूरे परिवार का पालन पोषण कैसे करें। जबकि सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी 181 रुपए प्रतिदिन है। फिर भी हमें 22 रुपए प्रतिदिन मिल रहा हैं। इस दौरान मुरलीधर, आनंदाराम, रामस्वरूप, पोकरराम, देवाराम, सगराम, गणेशसिंह सहित भोपालगढ़ पटवार मंडल के सभी ग्राम प्रतिहारी मौजूद थे।
मेघवाल ने बताया कि ग्राम प्रतिहारियों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं। राजस्व विभाग में जितना कार्य ग्राम प्रतिहारी करते हैं। जैसे लगान वसूली, गिरदावरी, नोटिस वितरण, मौका मुआवना, पटवार घर की सफाई, पानी की व्यवस्था सहित पटवारी के कंधा से कंधा मिलाकर काम करते हैं, फिर भी उनका मानदेय सालाना 8,000 हैं। मेघवाल ने कहा कि महंगाई के इस दौर में 22 रुपए में एक समय की सब्जी तक नहीं आती तो पूरे परिवार का पालन पोषण कैसे करें। जबकि सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी 181 रुपए प्रतिदिन है। फिर भी हमें 22 रुपए प्रतिदिन मिल रहा हैं। इस दौरान मुरलीधर, आनंदाराम, रामस्वरूप, पोकरराम, देवाराम, सगराम, गणेशसिंह सहित भोपालगढ़ पटवार मंडल के सभी ग्राम प्रतिहारी मौजूद थे।