4 जानें गईं तब जागे जिम्मेदार, कुछ ही घंटाें में 3 स्पीड ब्रेकर व माेड़ से पहले चेतावनी बाेर्ड लगाए
ग्रामीणाें ने कलेक्टर, सांसद व प्रशासनिक अधिकारियाें के समक्ष जताया अाक्राेश
बीनावास के पास बर-बनाड़ फोरलेन पर लोक परिवहन की बस व ट्रक की टक्कर में चार जनों की मौत के बाद जिम्मेदारों की आंखें खुली। हादसे के बाद पाली सांसद पीपी चौधरी, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल बाहरट, बिलाड़ा डिप्टी हेमंत नोगिया, बिलाड़ा एसडीएम रविन्द्र कुमार, पीपाड़ शहर एसडीएम शैतानसिंह राजपुरोहित, बिलाड़ा थानाधिकारी मनीष देव, पीपाड़ शहर थानाधिकारी प्रेमदान र|ु व डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि निर्माण के कारण पुल बंद होने से वैकल्पिक रास्ते के लिए बनाई गई सड़क की चौड़ाई अपर्याप्त होने से वाहन चालक मुश्किल से एक-दूसरे काे साइड देकर निकल पाते हैं। निर्माण करने वाली कंपनी एलएंडटी ने कई जगह खतरनाक मोड़ पर चेतावनी के कोई बोर्ड तक नहीं लगाए। ना ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए। इस पर सांसद चौधरी व कलेक्टर राजपुरोहित ने कंपनी को तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाने के आदेश दिए। कुछ ही घंटों में दोपहर तक तीन जगह स्पीड ब्रेकर बनने के साथ ही मोड़ से पहले चेतावनी देते बोर्ड लगा दिए गए।वहीं हादसे के दौरान बिलाड़ा व डांगियावास पुलिस थाने की सीमा को लेकर भी चर्चा हुई। तब उपखंड अधिकारी बिलाड़ा ने आरआई को बुलाकर सीमांकन करवाया। जिसमें हल्का थाना पीपाड़ शहर क्षेत्र में दुर्घटना होने की पुष्टि हुई। इस पर बस को पीपाड़ शहर पुलिस लेकर गई। वहीं हादसे के बाद उत्तर प्रदेश से लकड़ियां भरकर ला रहा ट्रक चालक होल्पुर निवासी शंकरसिंह ट्रक छोड़कर भाग गया।
शेखावत ने दी श्रद्धांजलि : जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने बिलाड़ा के बीनावास पुल के पास दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु पर दुख जताया। उन्हाेंने अजमेर के पालरा चौराहे पर हुए हादसे का भी जिक्र किया, जहां 3 लोगों की मृत्यु हुई। उन्हाेंने दाेनाें ही हादसाें में दिवंगत हुए यात्रियाें की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शेखावत रविवार दाेपहर ही दिल्ली से जाेधपुर पहुंचे थे। बाद में वे संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर निकल गए। शेखावत आगाेलाई, बालेसर हाेते हुए देचू पहुंचे। यहां पर विभिन्न कार्यक्रमाें में हिस्सा लिया। शेखावत कुछ शाेक सभाआें में भी शरीक हुए।
सड़क का निर्माण जून 2020 में पूरा होगा। जबकि तीन कार्य दिसंबर 2020 तक पूरे होंगे। पहले सितंबर 2019 कार्य पूर्ण की अवधि थी। फिर जून 2020 तक अप्रूवल मिला है। कई जगह जमीन को लेकर चल रहे मामलों के कारण देरी हुई। जहां दुर्घटना हुई वहां नियमानुसार सब सही था। प्रशासन ने ब्रेकर लगाने का कहा तो हम ब्रेकर भी लगाएंगे।
- एसके मिश्रा, प्रोजेक्टर डायरेक्टर, बर-बनाड़ परियोजना
हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई है। इस निर्माणाधीन सड़क पर कई खामियां दिख रही हैं। जांच के बाद ही बता सकेंगे कि हादसे का क्या कारण रहा। अंडर कंस्ट्रक्शन रोड है तो वाहन भी ध्यान से चलाने पड़ते हैं। वाहनों की जांच परिवहन विभाग का काम है।
- धर्मेंद्रसिंह यादव, एसपी कमिश्नरेट
घायलाें में पाली जिले के 4, बिलाड़ा के 3, टाेंक के 2, अजमेर जिले के 4 व एक बंगाल का
हादसे में पाली के रास बाबरा निवासी कविता (22) पुत्री ओमप्रकाश, रमेश (22) पुत्र ओमप्रकाश, दिलीप (18) पुत्र ओमप्रकाश, टाेंक के मालपुरा निवासी मोहनराम (48) पुत्र नारायणराम, गोवर्धनसिंह (30) पुत्र जगदीशसिंह, अजमेर के ब्यावर निवासी नोरति (35) प|ी कैलाश, सूरज (6) पुत्र कैलाश, पाली के लांबिया निवासी रामप्यारी (70) प|ी ईशाराम, अजमेर के मसूदा निवासी कैलाश (35) पुत्र धन्नाराम, पायल (10) पुत्र कैलाश, बिलाड़ा के बालासती निवासी जितेंद्र पुत्र प्रहलादराम (35), करण (9) पुत्र जितेंद्र, रक्षा (7) पुत्री जितेंद्र व पश्चिमी बंगाल निवासी अशरफ (25) घायल हाे गए। वहीं बीनावास के लालचंद जैन पुत्र लालचंद चौधरी का एक हाथ शरीर से अलग हो गया । जो पलटे ट्रक के पास मिला।
 **
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।**
_photocaption_दुर्घटनास्थल पर जानकारी लेने सांसद चौधरी भी पहुंचे।*photocaption*
तय अवधि में फोरलेन नहीं बना तो जून 2020 तक बढ़ाई निर्माण की डेडलाइन
**
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों मेंे फोरलेन के धीरे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गुस्सा देखा गया। साथ ही ओवर लोडिंग बसों के खिलाफ भी लोग गुस्से में थे। 1248.58 करोड़ की लागत से बन रहे बर-बनाड़ फोरलेन का काम मार्च 2017 में प्रारंभ हुआ था। इसकी लंबाई 110 किमी है। पहले इसके निर्माण की तिथि सितंबर 2019 निर्धारित थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर जून 2020 की गई है। 110 किमी दूरी के बीच बीनावास और निमाज में दो टोल बूथ होंगे। साथ ही एक आरओबी, चार फ्लाई आेवर, दो मेजर ब्रिज व तीन बाईपास होंगे।