हिंदी में कविता पढ़ने वाले युवा कवियों की वेब सीरीज
Web series
देश भर में काव्य मंचों से जोधपुर का नाम रोशन कर रही कवयित्री आयुषि राखेचा के काव्यपाठ से सजी वेब सिरीज \\\"युवाज\\\' के प्रोमो का राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास ने लोकार्पण किया। \\\"युवाज\\\' के लिए देश भर से काव्य प्रतिभाओं के मंचों के वीडियो की स्क्रीनिंग की गई थी। इसमें देश भर के ऐसे युवा हिंदी लेखकों को जगह दी गई जो ओपन माइक के इस कल्चर के बीच सधी और शुद्ध हिंदी में न केवल लिख रहे हैं बल्कि उसे मंचों पर प्रस्तुत भी कर रहे हैं। मारवाड़ से आयुषि इकलौती ऐसी कवयित्री हैं जिन्हें यह मौका मिला है। आयुषि ने बताया, करीब तीन महीने पहले इसकी शूटिंग हुई थी। कुमार विश्वास के अनुसार प्री शूट और पोस्ट प्रोडक्शन में गुणवत्ता के आधार पर इसे प्रस्तुत करने में समय जरूर लगा लेकिन श्रोताओं की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। जल्द ही केवी स्टूडियो की इस प्रस्तुति को कुमार विश्वास के यू-ट्यूब चैनल सहित सोशल मीडिया पर एक साथ लॉन्च किया जाएगा। एक मिनट दस सेकंड के इस प्रोमो में आयुषि ने \\\"चंचल चितवन कोमल यौवन मुझे कलि कचनार लिखा...\\\' कविता की प्रस्तुति दी है। आयुषि ने बताया, करीब तीन महीने पहले इस वेब सीरिज की तैयारियां शुरू हुईं थीं। उन्होंने इसमें अपनी तीन रचनाएं पढ़ीं। एक खत का गीत है जो नायक की ओर से लिखे हुए खत को पढ़ते हुए नायिका गुनगुना रही है। इसके अलावा राजस्थानी गीत भी है। आयुषि ने बताया, शास्त्रीय शैली में उनकी रची \\\"सरस्वती वंदना वीणा वादिनी मात हमारी... को अब तक यू-ट्यूब पर 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वाट्सएेप, वाट्सएेप.. तथा \\\"देशद्रोहियों पर ऐसा वार करेंगे\\\' रचनाएं भी काव्य मंचों पर खूब पसंद की जा रही हैं।
वेबसीरिज में मारवाड़ से सलेक्ट हुईं जोधपुर की आयुषि
इस वेब सीरिज में जोधपुर की आयुषि मारवाड़ की इकलौती कवयित्री हैं। कई चैनल्स पर काव्य पाठ प्रस्तुत कर चुकीं आयुषि श्रृंगार सहित देशप्रेम, हास्य और व्यंग्य रचनाओं की भी सधे अंदाज में प्रस्तुति देती हैं| इन्हें जोधपुर में ओरा ड फेम और पाली में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से सम्मानित भी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास के संचालन में आयुषि ने भी कविता पाठ किया था।