पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने लिया स्वावलंबी बनने का संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके अनेक कार्यक्रम हुए, जिसमें महिलाओं के उत्थान को लेकर आह्वान किया गया। वहीं अनेक जगह अपने जज्बे व संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रगतिशील महिलाओं का स्वागत किया गया। इस मौके विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपना कौशल दिखाया।

फलोदी| महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल आमला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा नारी शक्ति मनीषा व्यास, तृप्ति शर्मा, गरिमा व्यास, चंचल थानवी, बांसुरी बोहरा, रेखा चौधरी, राधिका, रेणुका, रेणुका थानवी आदि को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मंजू थानवी, आशा पुरोहित, डॉ. सुनीता सोनी, कांता पंवार प्रिंसीपल, डॉ शिवांगी थानवी, सीमा महिपाल, सुलेखा गाडोदिया और डॉ अरुण माथुर मंचासीन थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में सेल्फ डिफेंस, शिक्षा, कांफिडेंस, सामाजिक कुरीतियां और महिलाओं की समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए और आगे बढ़ने का आह्वान किया। संचालन जितेंद्र व्यास ने किया और घनश्याम थानवी ने सहयोग किया। अध्यापिका अनामिका थानवी ने महिला दिवस की सार्थकता को लेकर विचार व्यक्त किए। डारेक्टर नीरज कंवर शेखावत ने कविता पाठ करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापिका भावना व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर, महावीर इंटरनेशनल फलोदी ने सरकारी अस्पताल में 25 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण किए। महावीर इंटरनेशनल की महिला सदस्यों ने हॉस्पिटल के मरीजों को फल वितरण किया। इस सेवा कार्य में मुकेश कोठारी, हेमंत गोलेछा ,विकास नाहटा, भारत थानवी, अशोक सोनी व देवेंद्र वेद महिला सदस्य सहित उपस्थित रहे। किट में ओढऩे बिछाने तथा पहनने के कपड़े हैं जो कि बच्चे को संक्रमण से बचाने का कार्य करते हैं। वितरण में रेणु कोठरी, स्वीटी थानवी, अनुराधा मोखा, अल्का वैद, राखी गोलेच्छा, नेहा पींचा आदि ने सहयोग किया।

बिलाड़ा| अपने जज्बे व संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली क्षेत्र की 48 नारी शक्ति का महिला दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली नारी शक्ति में महिलाए, बालिकाएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। महिलाओं में उन नारी शक्ति को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संघर्ष कर या तो स्वयं सफल हुई है या अपने परिवार के सदस्यों को सफलता दिलवाई है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. दूडाराम खाेखर, विकास अधिकारी डॉ. दिशी शर्मा, डॉ. किरण नैण, सीडीपीओ सीमा बत्रा के हाथों सम्मानित किया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. दूडाराम खाेखर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इनके जीवन से हमें बहुत सीखने को मिलता है। इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। बीडीओ डॉ. दिशी शर्मा ने भी संबोधित किया।

बालेसर

भोेपालगढ़| आईसीआईसीआई आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं को यूको बैंक सहायक प्रबंधक बलराम यादव द्वारा लोन के सेक्शन लेटर जारी किए गए। इस मौके ‘महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका आज के समाज में’ विषयक संगोष्ठी हुई। संस्थान के राम प्रकाश गोदारा में महिलाओं को स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके सहायक प्रबंधक बलराम यादव, महेंद्र, राकेश आदि मौजूद थे।

शेरगढ़. सत्य भारती स्कूल, देवरागढ़ में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके सरपंच चंद्र कंवर, हेमाराम चौधरी आदि मौजूद थे।

चामू| समाज एवं विकास संस्थान डेरिया की ओर से पंडितों का बास में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंपाराम पंवार ने कहा कि महिला को बेटी, बहू, प|ी, बहन, मां, दोस्त, महिला के साथ-साथ जब हम एक इंसान समझेंगे तो बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला हिंसा आदि कई समस्याओं का समाधान स्वत: ही हो जाएगा। कोरो इंडिया के प्रेरक अखाराम तथा प्रेमाराम पंवार ने भी संबोधन दिया। इस मौके ओमप्रकाश, सुआदेवी, दमा देवी, शांति देवी, माडू, रेखा मौजूद थे।

बालेसर| एमपीएस इंग्लिश एकेडमी बालेसर सत्ता में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं की भागीदारी व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के निदेशक मोहनसिंह गड़ा ने फूल कंवर को संस्था के स्थायी सदस्य के रूप में पद ग्रहण करवाया। इस मौके पर विजयपाल सिंह, सुमन बिश्नोई, राधिका, निकिता जैन, वर्षा जैन, शिया चौहान, दुर्गा, नीलम, जसु प्रजापत आदि मौजूद थे। वहीं नेहरू युवा केंद्र जोधपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बालेसर ब्लॉक के ढांढणिया गांव में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोतीलाल ने महिलाओं के अधिकारों व राज्य सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके भंवरी देवी, राधा देवी, गेरो देवी आदि मौजूद थे। उधर, राजगढ़ गांव स्थित सत्य भारती स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्थानीय विद्यालय में जिला समन्वयक रामकिशोर और क्षेत्रीय समन्वयक कमलेश लालर के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके महिलाओं में जागरूकता, महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव , दहेज प्रथा, घूंघट प्रथा और भेदभाव की कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह, प्रेम कंवर, मदन कंवर शिक्षक सिंह, सवाई तंवर, महावीर दान, भागीरथ सुथार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

‘महिला सुरक्षा और सम्मान रोडवेज की पहचान’ के किया स्वागत

पीपाड़ शहर| महिला दिवस के अवसर पर रोडवेज प्रबंध निर्देशक नवीन जैन के निर्देशों पर पीपाड़ स्वर्गीय भाग्य साबू केंद्रीय बस स्टैंड राठौलाई नाड़ी पर महिला का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिचालक विष्णु प्रकाश आचार्य व जिला महामंत्री रामेश्वर तेरवा ने सभी महिला यात्रियों का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया, तत्पश्चात महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए ‘महिला सुरक्षा और सम्मान, रोडवेज की पहचान’ पर उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वारा रोडवेज में महिलाओं के अधिकार,आरक्षण,सुरक्षा आदि के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। इस दौरान हनुमान राम टाक, मदन बजाज, हीरा वैष्णव, लादूराम गहलोत, बाबू सैन आदि मौजूद थे।

चामू

पीपाड़ शहर

बोरुंदा

बिलाड़ा

भोपालगढ़

तिंवरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस } जिले भर में हुए विभिन्न आयोजन, महिलाओं को किया सम्मान

बिलाड़ा| अपने जज्बे व संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली क्षेत्र की 48 नारी शक्ति का महिला दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली नारी शक्ति में महिलाए, बालिकाएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। महिलाओं में उन नारी शक्ति को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संघर्ष कर या तो स्वयं सफल हुई है या अपने परिवार के सदस्यों को सफलता दिलवाई है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. दूडाराम खाेखर, विकास अधिकारी डॉ. दिशी शर्मा, डॉ. किरण नैण, सीडीपीओ सीमा बत्रा के हाथों सम्मानित किया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. दूडाराम खाेखर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इनके जीवन से हमें बहुत सीखने को मिलता है। इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। बीडीओ डॉ. दिशी शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस मौके भंवरी देवी, पार्वती सैन, बेनजीर, अरूणा राठौड़, सुमित्रा राठौड़, मोहनी देवी जैतीवास, निरजा शर्मा, प्रेमलता लोहार, गीता देवी, सुलताना सैयद, मंजु झाला, संतोष कंवर, सरिता चौधरी, इंद्रा विश्नोई, रमा देवी के अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र के सफलता प्राप्त करने वाली बालिकाएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पांचवी कक्षा की छात्रा कृष्णा परिहार जेलवा ने भी मातृ शक्ति को समर्पित एक कविता सुनाई। कार्यक्रम में सीबीईआे कानाराम हीमार, प्रधानाचार्य मदननाथ रावल सहित विद्यालय स्टॉफ, ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद थे।

बोरुंदा| जिला पूर्व सैनिक संघ जयपुर की ओर से जयपुर में आयोजित गौरव सेनानी सम्मेलन में श्री सबल महिला शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं फिल्म निर्माता महेंद्र दान देथा को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं राजस्थान र|, पद्मश्री स्वर्गीय विजयदान देथा की साहित्यिक रचनाओं पर फिल्म निर्माण के लिए सम्मानित किया गया। देथा को सम्मानित किए जाने पर श्री सबल महिला शिक्षण संस्थान में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान डॉक्टर संतोष शर्मा, लक्ष्मण सिंह देवल, रामकरण देथा, मोहन सिंह, किशन सिंह मौजूद थे।

बाप| ग्रामीण विकास विज्ञान समिति उप केंद्र बाप में यूरोपियन यूनियन एंड हैल्प एज इंटरनेशनल के सहयोग से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सुनील पंवार (आरएएस), जीएनएम सुलोचना विश्नोई ने महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी। ग्राविस परियोजना समन्वयक गायत्री विद्याते ने महिला दिवस की शुरुआत कब, कहां, क्यों तथा किस लिए मनाया जाता हैं के बारे में बताया। कमला, मंजूलता सोनी, गुड़िया देवी, सुगनी, समदा, मूली, कैकू आदि ने भी अपने विचार रखे। ग्राविस केंद्र समन्वयक हुकमाराम पंवार, रामचंद्र बावड़ी, मदनलाल पूनड़, करनाराम छापरिया, लूणाराम, दीपाराम, जेठाराम, राम स्वार्थ आदि मौजूद थे।

तिंवरी| प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर संदेश नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई। रोमांचक प्रस्तुति को देखकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस दौरान शील दीदी ने कहा कि महिलाएं देवी स्वरूप है, महिलाएं पुरुषों से कमजोर नहीं है। मंजू दीदी ने कहा कि महिलाओं को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर महिला दिवस मनाया जाता है, ताकि महिलाएं जागरूक होकर घर, परिवार, समाज को ऊंचा उठा सके। इस मौके होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ फूल होली भी खेली गई। कार्यक्रम में बीनू दीदी, पुष्पा दीदी, खुशी दीदी आदि मौजूद थे। उधर, ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जेलू गगाड़ी की ओर से एसटी क्लेयर एंड फ्रांसिस यूके के सहयोग से गगाड़ी केंद्र पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विकी विनस ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। भारत में भी युवा पीढ़ी शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित है। ग्राविस की सचिव शशि त्यागी ने कहा कि महिला व पुरुष दोनों को समाज में समान अधिकार मिलने चाहिए। सम्मेलन में 30 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में तिंवरी, घेवडा, चेराई, मांलूंगा, डिगाड़ी, भाखरी, सामराऊ, हरलाया, उटांबर आदि गांवों से 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके यूके से आए जीन, डेनिश पल्शन, संतोष, दाखू बाई, राजो, पदमा, सुमनकंवर, वीणा माथुर आदि मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं।

भोेपालगढ़| आईसीआईसीआई आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं को यूको बैंक सहायक प्रबंधक बलराम यादव द्वारा लोन के सेक्शन लेटर जारी किए गए। इस मौके ‘महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका आज के समाज में’ विषयक संगोष्ठी हुई। संस्थान के राम प्रकाश गोदारा में महिलाओं को स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके सहायक प्रबंधक बलराम यादव, महेंद्र, राकेश आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...