पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाराेग्यता व कार्य सिद्धि के लिए भगवान विष्णु के साथ सुबह सूर्यदेव की करें पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}खरमास आज से


जोधपुर | सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही आज से खरमास शुरू हुअा, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। इस एक माह की अवधि में विवाह व अन्य मंगल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन और सत्संग किए जा सकेंगे। इस अवधि में दान-पुण्य करना अति विशिष्ट फलदायी होता है। इसमें भगवान विष्णु व सूर्य आराधना का विशेष महत्व है। सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशियों में प्रवेश करता है तब-तब किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इन दिनों सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाने से आरोग्यता मिलती है। पुराणों के अनुसार खरमास में भगवान विष्णु की पूजा के साथ सूर्यदेव को सुबह जल चढ़ाया जाता है। मीन संक्रांति होने से इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करना चाहिए। सूर्य को जल अर्पित करने के बाद ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप करें। सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें।
खबरें और भी हैं...