108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ के लिए यज्ञशाला का काम शुरू
जोधपुर | शास्त्री नगर स्थित गगाचार्य आश्रम में दूज हस्त नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर भूमि पूजन के साथ यज्ञशाला का काम बुधवार को शुरू हो गया। सुबह अमृत वेला में 9:15 बजे यज्ञ के प्रधान आचार्य पंडित मोहनलाल गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चारपूर्वक विधिवत भूमि पूजन किया। यज्ञ शिल्पी बाबूलाल बंजारा का कुमकुम तिलक करते हुए रक्षा सूत्र बांधकर 1000 बांस बल्ली से बनने वाली यज्ञशाला का काम शुरू कर दिया। यज्ञ समिति अध्यक्ष नेनाराम गर्ग ने बताया कि चार द्वार, तीन खंड और दस दिग्पाल उपद्वारों से बन रही यज्ञशाला का काम 14 मार्च तक पूरा हो जाएगा। यज्ञशाला 60×60 गुणा 9 खंडों पर 24 फीट ऊंची गुंबद सहित बनेगी। इस पर सप्तरंगी महाध्वजा 15 मार्च को फहराई जाएगी।