15 प्लास्टिक बैग व 15 बाेतल देने पर मिलेगा एक कपड़े का थैला
शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम ने एक अनूठा प्रयोग शुरू किया है। लाेगाें में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की जागरूकता के उद्देश्य से नगर निगम व यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्लास्टिक लाआे, थैला पाआे का अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान काे लेकर निगम ने अशाेक उद्यान के पास एक काउंटर स्थापित किया है। इस काउंटर पर जाकर शहर के लाेग अपने घर में जमा प्लास्टिक इकट्ठा कर जमा करवा सकेंगे। इसके बदले में आपकाे कपड़े का थैला दिया जाएगा। हालांकि निगम व यूएनडीपी ने इसके लिए एक तय मापदंड रखा है। उसके पूरा करने पर ही आपकाे कपड़े का थैला दिया जाएगा। नगर निगम (उत्तर-दक्षिण) के प्रशासक एसके आेला ने बताया कि लाेगाें काे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग काे रोकने के लिहाज से जागरूकता लाने के प्रयास का ही एक हिस्सा है ताकि लाेग स्वेच्छा से इसका बहिष्कार करें आैर विकल्प के ताैर पर प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले का उपयोग शुरू कर सकें। शहर काे स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक काे बैन कर दिया है।
लाेग एेसे प्राप्त कर सकेंगे प्लास्टिक की जगह कपड़े का थैला
{ओला ने बताया कि अशोक उद्यान के पास स्थापित किए गए काउंटर पर लाेग एक किलो भार के 15 प्लास्टिक बैग जमा करवाएंगे ताे बदले में उन्हें एक कपड़े का थैला दिया जाएगा।
{इसी प्रकार अगर आप 15 पीस प्लास्टिक बोतल काउंटर पर जमा करवाते हैं या फिर 15 पीस मिक्स प्लास्टिक उत्पाद के जमा करवाते हैं ताे भी उन्हें एक कपड़े का थैला मिलेगा।
{इसके अलावा अगर 30 टूथ ब्रश व स्ट्रॉ या अन्य प्लास्टिक उत्पाद जमा करवाते हैं ताे भी निगम और यूएनडीपी की ओर से आपकाे कपड़े का एक बैग
दिया जाएगा।