पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपकी खबरें :- धर्म, समाज, क्लब, एसोसिएशन और संस्थाओं के आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीराम कथा आज से, पाेस्टर का विमाेचन

श्री राम सेवा समिति की ओर से रिद्धि-सिद्धि नगर दधीचि भवन में 15 से 22 मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। राम कथा का वाचन श्री मलूक पीठ वृंदावन के उमाशंकरदास ठाकुर करेंगे। कथा प्रवक्ता प्रेरणा त्रिवेदी ने बताया कि श्री दिव्या नगर के गादीपति भरत कुमार दाता की ओर से 108 रामचरित मानस की पौथी की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। आठ दिवसीय कथा में अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 22 मार्च को श्री दस महाविधा में महालक्ष्मी का 108 कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। 22 मार्च को कथा की पूर्णाहुति होगी।

सैन जयंती शोभायात्रा के सहयोगियों का सम्मान

सैन समाज के आराध्य संत सैन महाराज की जयंती 19 अप्रैल को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। समाजसेवी ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि समारोह को लेकर पाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें गत वर्ष की शोभायात्रा में सहयोग देने वाले भामाशाहों, कार्यकर्ताओं, झांकियों के पात्र, मातृ शक्ति आदि काे पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके सर्वसम्मति से इस वर्ष की सैन जयंती महोत्सव समिति का गठन करते हुए नरेंद्र गहलोत को अध्यक्ष व लक्ष्मण परिहार को प्रमुख संयोजक मनोनीत किया गया। समिति में विक्रम परिहार संयोजक व जसवंत भांडू सचिव होंगे। इस मौके सुमित्रा भाटी, विजयलक्ष्मी परिहार, मदनलाल भाटी, दलपत तंवर, किशन फुलडालिया, गणपतलाल सोलंकी, सुरेश बणभेरु, राजेंद्र गड़ेचा, ओमप्रकाश पड़ासला, रामचंद्र रजलीवाल, जगदीश सैन, प्रेम, लूणाराम सैन, मुरली सैन, सुरेंद्र सैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

भक्ति सरोवर कार्यक्रम कल

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत की ओर से नागौरी गेट, कागा रोड स्थित श्री पंचायत की उपसंस्था श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज स्वर्गाश्रम परिसर में शीतलाष्टमी के उपलक्ष्य में 16 मार्च की सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ‘सुबह से शाम शीतलामाता के नाम’ भक्ति सरोवर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थापक ज्योतिस्वरूप धनेरवा, विनोद आसलिया, प्रमोद बरड़वा ने बताया कि भक्ति सरोवर कार्यक्रम में भजन गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी सहित अनेक कलाकार भक्ति रस की सरिता बहाएंगे। इस दौरान शीतलामाता के दर्शनार्थ आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा में निशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।

कोराेना : सिंधी लेखक व कवि सम्मेलन स्थगित

राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर द्वारा सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी जोधपुर के सहयोग से 15 मार्च को चौहाबो स्थित सिंधु महल में होने वाले अखिल भारतीय सिंधी लेखक व कवि सम्मेलन को कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी व अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि देशभर में कोरोना वायरस फैलने व राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेशों की पालना करते हुए इस सम्मेलन को स्थगित कर दिया है।

22 मार्च को होने वाला रक्तदान शिविर स्थगित

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान व उत्कर्ष क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 22 मार्च को होने वाला 500वां रक्तदान शिविर कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। संस्थान के अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी लेकिन जनहित एवं सरकारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शिविर कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। शिविर की अगली तारीख की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...