पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक तालाब में कूदा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरसागर थाना इलाके के ओझाओं के तालाब में शुक्रवार शाम एक युवक ने कूद जान दे दी। सूचना पर पहुंची सूरसागर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। सूरसागर थाने के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि राजबाग निवासी ताराचंद (27) पुत्र शिवलाल का शव तालाब में मिला। शव को बाहर निकाल कर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि तालाब के किनारे उसका शर्ट पड़ा मिला। मामले को लेकर पुलिस अब जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...