पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था। इनकी शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घटना शेरगढ़ क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई।
मृतकों में बच्चा भी शामिल
मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की टनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया
हादसे में दंपती और उसके दो बच्चे भी मारे गए
हादसे में मरने वालों में नवविवाहित दंपती के अलावा एक ही परिवार के चार लोग हैं। इनमें किशोर माली, उसकी पत्नी डिम्पल, बेटा प्रदीप और बेटी राशु हैं। अन्य मृतकों में कैलाश माली, उसकी बेटी और प्रियंका सोलंकी, विमला माली, जगदीश माली शामिल हैं।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, “हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉले को हटाया। इसके बाद बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला। बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। परिवार रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।”
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.