बच्चों को उच्च शिक्षा दिला कर योजनाओं का लाभ उठाएं :गुर्जर
ग्रामीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए अपने बच्चों को अधिक से...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 04:50 AM IST
ग्रामीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए अपने बच्चों को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा दिलाकर सरकार की विकासशील योजनाओं का लाभ उठाएं।
यह बात मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत रामपुरिया में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता करेड़ा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम गुर्जर एवं सरपंच विष्णु कंवर ने की। इस दौरान मुख्य सचेतक ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सचिव विपिन उपाध्याय ने बताया कि रामपुरिया पंचायत के ग्राम सबलपुरा में सार्वजनिक विश्रांति गृह, सामुदायिक भवन, कालिका मंदिर के पास चारदीवारी, सीसी रोड, पेवर ब्लॉक सहित एक करोड़ छप्पन लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच विष्णु कंवर, पंचायत समिति सदस्य संजय तिवाडी, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवाडी, मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ गुर्जर, गोपाल कृष्ण महात्मा, नरपतसिंह चुंडावत, पृथ्वी सिंह, कानसिंह चुंडावत, सोहन नाथ, अमरनाथ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.यह बात मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत रामपुरिया में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता करेड़ा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम गुर्जर एवं सरपंच विष्णु कंवर ने की। इस दौरान मुख्य सचेतक ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सचिव विपिन उपाध्याय ने बताया कि रामपुरिया पंचायत के ग्राम सबलपुरा में सार्वजनिक विश्रांति गृह, सामुदायिक भवन, कालिका मंदिर के पास चारदीवारी, सीसी रोड, पेवर ब्लॉक सहित एक करोड़ छप्पन लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच विष्णु कंवर, पंचायत समिति सदस्य संजय तिवाडी, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवाडी, मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ गुर्जर, गोपाल कृष्ण महात्मा, नरपतसिंह चुंडावत, पृथ्वी सिंह, कानसिंह चुंडावत, सोहन नाथ, अमरनाथ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Kareda News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बच्चों को उच्च शिक्षा दिला कर योजनाओं का लाभ उठाएं :गुर्जर
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)