- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News 100 Encounters Between 200 Wrestlers Dangal Kesari Became Kallu Priest Of Kudgaon By Beating Anwar Of Bade Udei
200 पहलवानों के बीच हुए 100 मुकाबले, बड़ी उदेई के अनवर को चित कर कुडगांव का कल्लू पुजारी बना दंगल केसरी
ग्राम पंचायत महमदपुर के मंडावरा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से हर वर्ष होली की तीज पर आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल का इस वर्ष भी गुरुवार को आयोजित हुआ। जिसमें अंतरराज्यीय स्तर व दूर-दराज शहरों के महिला पहलवानों सहित नामी पहलवानों ने दांवपेच के साथ दमखम दिखाया। जिसमें कुडगांव के कल्लू पुजारी पहलवान ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
ग्राम पंचायत महमदपुर के मंडावरा गांव के क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच गुल्लो देवी वैष्णव और पंच - पटेलों ने संयुक्त रूप से दंगल की पूजा - अर्चना कर शुभारंभ किया।
हरियाणा व मध्य प्रदेश के नामी पहलवान भी दंगल में
दंगल में भीलवाड़ा, टोंक,अजमेर, सोनीपत, पानीपत, अलवर, हरियाणा, झांसी, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बूंदी, कोटा,सवाई माधोपुर, करौली, हिंडौन, सपोटरा,गंगापुर सिटी,लालसोट व दौसा सहित अन्य शहरों के पहलवानों ने दंगल में भाग लिया। दंगल में महिला पहलवानों का भी मुकाबला देखने को मिला, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। महिला पहलवानों ने आधा दर्जन से ज्यादा कुश्ती के मुकाबले जीतकर सम्मानित राशि प्राप्त की। दंगल कमेटी के सदस्य वार्ड पंच गोटेरी राजपाल मीना मंडावरा ने बताया कि दंगल में 200 नामी पहलवानों के बीच 100 मुकाबले हुए। विजेता पहलवानों को ग्राम पंचायत कमेटी की ओर से पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। आखिरी कुश्ती 3100 रुपए की कमेटी की ओर से करवाई गई। जिसमें कुडगांव कस्बे के पहलवान कल्लू पुजारी और गंगापुर सिटी बड़ी उदेई के पहलवान अनवर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कल्लू पहलवान ने दंगल केसरी बने।
दो बाल पहलवानों ने
भी दिखाया दमखम
दंगल में दो बाल पहलवानों के बीच प्रथम कुश्ती करवाई गई। विजेता और उपविजेता बाल पहलवानों को ग्राम पंचायत की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कुश्ती दंगल में अंतरराज्यीय स्तर के महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कुडगांव| मंडावरा में गुरुवार को कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दर्शकों की भारी भीड़ रही। दंगल में 200 पहलवानों के बीच 100 मुकाबले हुए।