- Hindi News
- National
- Sapotara News Rajasthan News 13 Injured In Assault And Road Accidents Condition Of Four People Is Serious Refer To Jaipur
मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं में 13 घायल, चार जनों की हालत गंभीर, जयपुर रेफर
घरेलू विवाद को लेकर महूइब्राहिमपुर में हुए झगड़े में कुछ लोगों ने मारपीट कर मां-बेटे को घायल कर दिया। इस घटना सहित मारपीट व वाहन दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है।
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. डीसी कोली ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर राजू सिंह व उसकी मां रामकटोरी को घायल कर दिया। हिंडौन का प्रेम सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है। हिंडौन की भीमादेवी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है। हिंडौन का पंकज गिरने से घायल हो गया। हिंडौन का सौरभ कुमार गिरने से घायल हो गया। हिंडौन का नरसी वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। हिंडौन की नूरजहां सीढ़ीयों से गिरने से घायल हो गई। हिंडौन का मयंक कुमार वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। हिंडौन का ओमप्रकाश वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है। हिंडौन का रिंकेश कुमार वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। पुष्पेंद्र गर्म दूध गिरने से झुलस गया, जिसे भी रैफर कर दिया गया है।
भूत्यापुरा के शिक्षक से मारपीट
मामले में आरोपी को जेल भेजा
सपोटरा| पंचायत इनायती के राउप्रावि भूत्यापुरा में गणतंत्र दिवस पर अध्यापक से मारपीट के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 26 जनवरी को अध्यापक घनश्याम मीणा निवासी खूबपुरा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि गणतंत्र दिवस पर आरोपित अजय तथा चेतराम मीणा द्वारा उनके साथ गाली-गलौंच कर मारपीट की गई। जिसका मामला दर्ज होने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर आरोपित चेतराम मीणा को गिरफ्तार किया है।