- Hindi News
- National
- Hindon News Rajasthan News 33 Injured In Vehicle Accidents On Holi And Dhundi
होली व धुलंडी पर वाहन दुर्घटनाओं में 33 घायल
हिण्डौनसिटी (ग्रामीण)| होली व धुलैंडी के दिन भी उपखण्ड क्षेत्र में कई जगह हुई मारपीट और बाहन दुर्घटनाओं में 33 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हिंडौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजकीय अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. डी.सी.कोली व कम्पांडर कपिल शर्मा ने बताया कि होली व धुलैंडी के अवसर पर हुई मारपीट व वाहन दुर्घटनाऔ मैं तीन दर्जन के करीब लोग घायल होने पर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। लटेकापुरा के घायल केदार लाल ने बताया कि गांव के ही प्रकाश चंद ने उसकी पुत्रबधू के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर प्रकाश चंद व उसके परिजनों ने बाक,लाठी,डंडों से हमला कर दिया। पूरनबाई, सीमा देवी, मुकेशीदेवी, व राजवीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिघरिया में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में रबी कुमार व दुसरे पक्ष की हेमा देवी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल से रैफर कर दिया। हिन्डौन के गजराज को मारपीट की घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। संतोष नगर का बबलेश एक घटना में घायल हो गया। मासलपुर के फरकपुर का जीतू मारपीट मे घायल हो हुआ। हिन्डौन का हितेश मारपीट की घटना में घायल हो गया। हिन्डौन की पुष्पा देवी एक घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
कजानीपुर की माया देवीवाहन दुर्घटना में घायल हो गई। धंधावली का राहुल वाहन दुर्घटना मैं घायल हो गया। भोपूर का हरिप्रसाद, हिन्डौन की गुड्डी देवी, पटोदा का संजय कुमार, हिन्डौन का दिनेश, साहिरावानो, प्रेमदेवी, सूरज, अजय, सुनीता देवी, शिवकुमार,जाटव बस्ती का अमन कुमार, कलसाडा का टिन्कू.हिन्डोन का सीताराम व लालाराम व सूरोठ का उदयसिंह घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। महस्वा का वलबीर आरेनीका पुरा का राजेश कुमार वाहन दुर्घटना मैं घायल हो गए। खेडा जमालपुर ओमप्रकाश, कमरुखान, अनीस खान. वाहन दुर्घटनाें में घायल हो गए।