- Hindi News
- National
- Jat Nagla News Rajasthan News 40 Day Spiritual Practice Completed For The Purpose Of New Creation Environment
नव सृजन वातावरण के उद्देश्य से 40 दिवसीय साधना संपन्न
करौली| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश में आसुरी प्रवृत्तियों के निरस्तीकरण एवं नव सृजन वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से गायत्री शक्ति पीठ करौली में आयोजित 40 दिवसीय सामूहिक साधना अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
प्रवक्ता राजेंद्र दीवान ने बताया कि बसंत पर्व से फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा 40 दिन तक सवा लाख गायत्री मंत्र जप कर अनुष्ठान संपन्न किए। जिसकी पूर्णाहुति पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया एवं होली का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया।